एक्सप्लोरर

CM नीतीश के अधिकारियों पर भड़के सुधाकर सिंह, कहा- 'मुंह पर थूक दें... कलेक्टर के गर्दन में जूते का माला लटका दें'

Sudhakar Sigh Statement: कैमूर में किसान महापंचायत सभा को सुधाकर सिंह संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत भी मौजूद थे. पढ़िए पूरी खबर.

कैमूर: किसान महापंचायत सभा में रविवार (08 अक्टूबर) को पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने विवादित बयान दे दिया. सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार (Nitish Government) के अधिकारियों पर भड़ास निकाली. कहा कि लाठी-डंडा से डर लगता है कि सिर फूट जाएगा और 302 हो जाएगा तो लोहिया ने बताया था. आसान तरीका है. अधिकारी के मुंह पर थूक दो. कलेक्टर के मुंह पर अगर 100 आदमी थूक दीजिएगा तो वह कौन दफा में जेल भेजेगा? फूल का माला क्यों पहनाते हैं? आप कलेक्टर को अधिकारियों के गर्दन में फटे हुए जूते का माला लटका दीजिए. लिच्छवी भवन भभुआ में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ था.

सुधाकर सिंह ने कहा बिहार में विकास के विरोधी सरकार में बैठे हुए अधिकारी हैं. यहां गांव में नक्सली नहीं हैं और ना ही जंगल में हैं. यहां सरकार की कुर्सी पर जो बैठे हुए हैं वह नक्सली हैं जो जनता की बात को नहीं सुनते हैं. राकेश टिकैत के नेतृत्व में देश की सरकार को 15 महीने में घुटने पर ला दिया गया था.  सरकार (बिहार सरकार) घुटने पर आई तभी हमने इस्तीफा दिया. जिस दिन मशीन लेकर भारतमाला एक्सप्रेसवे बनाने लोग आएंगे उसी दिन से हमारी लड़ाई शुरू होगी.

'मंडी कानून को लेकर पूरे बिहार में होगा आंदोलन'

सुधाकर सिंह ने कहा कि एक टमाटर का भाव बढ़ता है तो देश की सरकार हिलने लगती है आप अपने अनाजों को 50% उत्पादन कम कर दीजिए सरकार नतमस्तक हो जाएगी. हर जगह घूसखोरी की बात सुनकर सिर शर्म से झुक जाता है. ऊपर से लेकर नीचे तक सभी भ्रष्ट हैं तो आखिर गुहार कहां लगाई जाए? अगर जो कोई आपका काम ना करे उसे आप कभी वोट न दीजिएगा, चाहे मैं ही क्यों ना रहूं. भ्रष्ट अधिकारियों का आप भीड़ में वाहन जला दीजिए तब तो कोई दफा नहीं लगेगा, या उन्हें जूता का माला पहना दीजिए तब तो यह कोई मुकदमा नहीं कर पाएंगे. मंडी कानून को लेकर पूरे बिहार में आंदोलन शुरू होगा.

किसान नेता राकेश टिकैत ने क्या कहा?

महापंचायत सभा में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने भी बिहार सरकार पर हमला बोला. राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक सरकार मंडी कानून और एमएसपी लागू नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा. चुनाव से पहले हम दिल्ली की तरह आंदोलन बिहार की सड़कों पर करेंगे. 18 साल से सत्ता पर एक ही आदमी काबिज है. दल बदलते हैं, दिल बदलते हैं, लेकिन कुर्सी नहीं बदलती. किसानों के हक की लड़ाई लड़कर रहेंगे. सवा करोड़ रुपया प्रति एकड़ से कम भारत माला एक्सप्रेस वे में किसानों को मिला भूमि अधिग्रहण का मूल्य तो बड़ा आंदोलन होगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Caste Survey: जातीय सर्वे की रिपोर्ट के विरोध में उतरे जेडीयू सांसद, पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा- 'CM नीतीश के निर्देश...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget