एक्सप्लोरर

Watch: सुधाकर सिंह फिर मुख्यमंत्री पर हमलावर, नीतीश सिर्फ सत्ता की रखते हैं चाहत... तल्ख अंदाज में जमकर बरसे

Sudhakar Singh Attacks CM Nitish Kumar: शनिवार को सुधाकर सिंह आरा पहुंचे थे. आरजेडी की ओर से सख्ती के बाद भी वहाम उन्होंने नीतीश कुमार पर ताबड़तोड़ हमला किया.

आरा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर तीखे बयानों की बौछार करने वाला आरजेडी विधायवक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Sinhgh) सीएम पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ते. आरजेडी पार्टी की ओर से जारी नोटिस के बाद भी वह लगातार सरकार पर हमलावर हैं. शनिवार को सुधाकर सिंह आरा पहुंचे जहां उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर बयानबाजी की है. सुधाकर ने कहा कि पिछले 17 सालों में एक व्यक्ति के द्वारा चार बार कुर्सी छोड़ी गई और चार बार गठबंधन बदला गया, लेकिन व्यक्ति वही रहा. पद भी वही रहा केवल गठबंधन बदलते रहे. नहीं बदली तो सिर्फ बिहार की तकदीर.

नीतीश कुमार को केवल सत्ता से मतलब

नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका एक ही सिद्धांत है कि सत्ता हमारे हाथ में होनी चाहिए. सत्ता को नींद नहीं होती सत्ता होती ही है. बदलाव के लिए जनता के काम के लिए जब तक बदलाव नहीं है सत्ता का कोई मतलब नहीं है. कुर्सी पर आप कितना भी रहें आपको किसी खास कारण से कोई याद नहीं रखेगा. सिंह शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में शाहाबाद किसान संघर्ष मोर्चा की ओर से महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि शौर्य स्वाभिमान दिवस में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने नीतीश कुमार पर तीखे हमले किए. सुधाकर सिंह ने कहा कि मीडिया में जो खबरें चलती हैं उससे राजसत्ता हिलने लगती है और बेगुनाह लोग राजनीति में छोटे लोग मेरे जैसे  कार्यकर्ता की बलि चलानी पड़ती है ताकि सत्ताधीशों की कुर्सी ना हिले.

‘कर्म के आधार पर शब्द होंगे’

आगे कहा कि मैंने ऐसे कोई शब्द अपशब्द नहीं कहे थे. मेरा कोई इरादा भी नहीं. मैं दिल्ली विश्वविद्यालय का ग्रेजुएट हूं. मुझे अपशब्द कहने  की जरूरत भी नहीं मेरे पास शब्दों का भंडार है. वह थोड़े कड़वे हो सकते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर अच्छे काम करेंगे तो शब्द मीठे भी होते हैं. आपके कर्म के आधार कड़वे और मीठे शब्द से नवाजे जाएंगे, वह आपके ऊपर निर्भर करता है. कहा कि जो कुर्सी पर बैठे हुए लोग हैं वो नाराज होते हैं. जो लोग माला पहनाते हैं वही किसान लोग जूते की भी माला पहनाते हैं. मैं सरकार में था, सरकार में रहते हुए मैंने कहा था कि जब मैं गलती करूंगा मेरा पुतला जरूर फूंकना. कम से कम यह याद तो रहेगा कि हम गलत काम कर रहे हैं. लोग पुतला फूकना छोड़ देंगे तो सत्ता में बैठे लोगों को लगेगा  हम अच्छा काम कर रहे हैं.

पूर्व मंत्री ने कहा कि मान लीजिए आप पांच साल में क्षेत्र की सरकार बदल रहे हैं क्योंकि आपके हाथ में पांच सालों में एक बार वोट देना है. ऐसे हालात में कोई भी विधायत सरकार को कैसे जगाएंगे. विधायक का या सदस्य के रूप में जो मैं विधायक हूं, सांसद हैं, वह पार्टी के हित से बने हैं. पार्टी के किसी सिद्धांत से नहीं बने हैं. सुधाकर सिंह ने कहा कि मंडी कानून होना चाहिए. मल्टीपल परचेसिंग एजेंसी होनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें- Rohini Acharya पिता लालू को लेकर हुईं इमोशनल, कहा- उनका क्या कसूर था, घोटाला मामले की जांच पर भी कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भड़के संजय सरावगी, बोले- 'देश और बिहार...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भड़के संजय सरावगी, बोले- 'देश और बिहार...'
गया में जमीन विवाद में चले बम और पत्थर, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा
गया में जमीन विवाद में चले बम और पत्थर, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
मोतिहारीः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौत
मोतिहारीः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget