एक्सप्लोरर

Sudhakar Controversy: मकर संक्रांति के बाद कार्रवाई की बात पर BJP ने ली चुटकी, कहा- RJD ने CM नीतीश को दिखा दिया ठेंगा 

Vijay Sinha Statement: बिहार में राजनीतिक बयानबाजी खूब हो रही है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने आरजेडी नेताओं के बयानबाजी पर नीतीश कुमार पर तंज कसा.

पटना: बिहार में आरजेडी (RJD) के नेता इन दिनों अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Education Minister Chandrashekhar)  के बयान के बाद बिहार में राजनीतिक घमासान छिड़ा हुआ है. वहीं, मकर संक्रांति बाद सुधाकर सिंह पर कार्रवाई की बात कही जा रही थी. अब इसको लेकर बीजेपी (BJP) ने चुटकी ली है. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने कहा कि आरजेडी ने सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए मकर संक्रांति तक इंतजार करने का संकेत दिया था, दूसरी ओर 'संविधान ने सबको बोलने का अधिकार' जैसा बयान देकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सुधाकर से लेकर शिक्षा मंत्री तक को कवर देकर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के नेताओं को ठेंगा दिखा दिया है.

बिहार में प्रशासनिक अराजकता है- विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने कहा कि बीजेपी से गठजोड़ तोड़ कर आरजेडी के साथ गठजोड़ कर अपनी कुर्सी बचाने वाले नीतीश कुमार आज सबसे कमजोर, विवश और लाचार मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं. सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है. महागठबंधन में जारी अंतर्विरोध से जहां मुख्यमंत्री लाचार हो गए हैं. वहीं, प्रशासनिक अराजकता की वजह से अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और शराब माफियाओं की चांदी कट रही है.

रामचरितमानस विवाद पर नीतीश को घेरा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आरजेडी कोटे के एक पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए ' शिखंडी' और 'नाइट गार्ड' तक का शब्द प्रयोग किया, उन्हें सीधे तौर पर चुनौती दी, मगर मुख्यमंत्री अपने सहयोगी आरजेडी पर दबाव बनाकर उक्त पूर्व मंत्री पर किसी तरह की कार्रवाई कराने में अब तक विफल रहे हैं. इसके साथ रामचरितमानस की निंदा कर समाज में नफरत फैलाने की मंशा से बयान देने वाले अपने ही शिक्षा मंत्री के खिलाफ भी खुद कार्रवाई करने या आरजेडी से कार्रवाई कराने का साहस मुख्यमंत्री नहीं जुटा पा रहे हैं.

'नीतीश कुमार लाचार हो गए हैं'

आगे बीजेपी नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इतने लाचार है कि न तो खुद शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई कर सकते हैं, न आरजेडी नेतृत्त्व पर दबाव बना सकते हैं. जेडीयू नेताओं की शिक्षा मंत्री से बार-बार बयान वापस लेने, माफी मांगने की मांग का भी आरजेडी नेतृत्त्व पर कोई असर नहीं पड़ रहा है, दरअसल फिलहाल नीतीश कुमार आरजेडी के 'स्टाम्प' मुख्यमंत्री बन कर रह गए हैं, जिनसे बिहार का भला कतई सम्भव नहीं है.

ये भी पढ़ें: Bihar politics: RJD को उम्मीद नीतीश बनाएंगे तेजस्वी को सीएम! प्रवक्ता ने किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget