एक्सप्लोरर

बिहार में शराबबंदी सफल या फल-फूल रहा अवैध व्यापार? आंकड़ों के जरिए समझिए

अप्रैल, 2016 से जनवरी, 2021 तक शराबबंदी से संबंधित 2 लाख 55 हजार 111 मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले एक महीने में रोहतास, मुजफ्फरपुर और गोपालगंज जिले से जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की भी खबरें आईं.

पटना: बिहार में यूं तो 1 अप्रैल, 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू है और सरकार या सत्तापक्ष के नेता शराबबंदी की सफलता को लेकर ढिंढोरा पीटते रहते हैं, लेकिन विपक्ष शराबबंदी को पूरी तरह नकारती रही है. सरकार और सत्तापक्ष जहां शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन होने का दावा करते हैं, वहीं विपक्ष इस दावे को झुठलाता रहा है. अगर आंकड़ों पर भी गौर करें तो बिहार में कोई भी ऐसा दिन नहीं गुजरता, जब राज्य के किसी न किसी थाना क्षेत्र से शराब जब्त किए जाने की खबर न आती हो. ऐसे में शराबबंदी को लेकर सवाल उठते रहे हैं. पिछले एक महीने में रोहतास, मुजफ्फरपुर और गोपालगंज जिले से जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की भी खबरें आईं.

आंकड़ों पर गौर करें तो अप्रैल, 2016 से जनवरी, 2021 तक शराबबंदी से संबंधित 2 लाख 55 हजार 111 मामले दर्ज किए गए हैं. करीब 51.7 लाख लीटर देसी शराब, 94.9 लाख लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. इस क्रम में 3 लाख 39 हजार 401 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. इसमें 470 आरोपियों को न्यायालय से सजा मिली. शराबबंदी की मुहिम में लापरवाही बरतने वाले पुलिस एवं उत्पाद विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. कुल 619 अधिकारियों व कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की गई है और 348 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके अलावा 186 लोगों को बर्खास्त और 60 पुलिस पदाधिकारियों को थानाध्यक्ष के पद से हटाया गया है.

शराब का अवैध व्यापार चल रहा है- भाई वीरेंद्र

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कई मौकों पर स्वीकार कर चुके हैं कि समाज में गड़बड़ी करने वाले कुछ लोग होते हैं, जो गड़बड़ी करना नहीं छोड़ते. इधर, मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र कहते हैं कि बिहार के सभी जिलों में शराब का अवैध व्यापार चल रहा है. उन्होंने कहा कि आरजेडी शराबबंदी के विरोध में नहीं है, बल्कि कहना यह है कि ऐसी बंदी किस काम की, जब गांव से लेकर शहर तक में शराब आसानी से पहुंचाई जा रही हो. आरजेडी के विधायक आरोप लगाते हैं कि इस धंधे में थाना से लेकर ऊपर तक के लोग शामिल हैं.

वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा भी शराबबंदी को पूरी तरह असफल बताते हुए यहां तक कह चुके हैं कि शराबबंदी से सरकार को राजस्व का घाटा हो रहा है और शराब भी लोगों तक पहुंच रही है. सत्तापक्ष भी शराबबंदी को लेकर हो रही कार्रवाई को लेकर संतुष्ट नहीं है. भाजपा के विधान पार्षद संजय पासवान ने शराबबंदी को लेकर समीक्षा करने की जरूरत बताई है.

बिहार में शराबबंदी लागू रहेगी- नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री हालांकि दो दिन पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि बिहार में शराबबंदी लागू रहेगी और कोई ढिलाई नहीं होगी. उन्होंने कहा कि किसी के प्रति कोई समझौता नहीं होगा. हालांकि विपक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर शराबबंदी से समझौता नहीं होगा तो तीन जिलों में जहरीली शराब पीने से मौतें होने पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? बहरहाल, शराबबंदी कानून को लेकर बिहार में सियासत शुरू से चल रही है, लेकिन यह भी सत्य है कि इस कानून के लागू होने के बाद बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी भी जा रही है. इससे यही लगता है कि तस्करों के मन में तनिक भी डर नहीं है.

यह भी पढ़ें-

बिहार के CM नीतीश कुमार के जन्मदिन पर काटा गया 70 पाउंड का केक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget