एक्सप्लोरर

बिहार के CM नीतीश कुमार के जन्मदिन पर काटा गया 70 पाउंड का केक

कार्यक्रम के दौरान आरसीपी सिंह ने कहा कि विकास दिवस जेडीयू परिवार के लिए त्योहार है. हमारे नेता नीतीश कुमार ने अपने अथक प्रयासों से बिहार को उसका पुराना गौरव वापस दिलाया है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 70वां जन्मदिन है. मुख्यमंत्री के जन्मदिन को पार्टी नेता और कार्यकर्ता विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं. इधर, सीएम नीतीश के जन्मदिन के अवसर पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने नालंदा के अस्थावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफापुर स्थित अपने बूथ पर अपनी पत्नी गिरिजा देवी और जेडीयू नेताओं के साथ मिलकर 70 पाउंड का केक काटा.

महिलाओं के बीच किया साड़ी का विरतण

इस मौके पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा करने के साथ ही महिलाओं के बीच साड़ी और युवकों के बीच टीशर्ट भी बांटा. कार्यक्रम के दौरान आरसीपी सिंह ने कहा कि विकास दिवस जेडीयू परिवार के लिए त्योहार है. हमारे नेता नीतीश कुमार ने अपने अथक प्रयासों से बिहार को उसका पुराना गौरव वापस दिलाया है. आज बिहारी देश और दुनिया के किसी भी कोने में गर्व के साथ रहते हैं, तो यह उन्हीं के प्रयासों से संभव हुआ है.

इस उद्देश्य से मनाया गया विकास दिवस

उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास की परिकल्पना को उन्होंने बिहार में संभव करके दिखाया और हर क्षेत्र एवं हर तबके को विकास का एक समान अवसर उपलब्ध कराया. आज केन्द्र सहित देश के कई राज्य यहां की योजनाओं को अपना रहे हैं. उनके कामों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है.

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात

वहीं, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने वैशाली के महनार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कजरी बुजुर्ग में विकास दिवस मनाया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने कामों से देश और बिहार को ऊंचाई प्रदान की है. उनके कोशिशों से आज बिहार विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है. आम अवाम, खासकर आज की नई पीढ़ी को उनके कार्यों और विचारों से अवगत कराने में विकास दिवस की बड़ी भूमिका होगी.

यह भी पढ़ें -

सीएम नीतीश की लाइन पर चल रहे उनके मंत्री, अपराध के संबंध में पूछने पर कहा- 15 साल पहले... Nitish Kumar Corona Vaccine: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, आज है 70वां जन्मदिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget