एक्सप्लोरर

Student Credit Card: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बारे में जानें फायदे की बात, ऑनलाइन अप्लाई का तरीका भी देखें

क्रेडिट कार्ड आवेदन के लिए छात्र की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए. यह क्रेडिट कार्ड स्कूल के छात्रों के लिए नहीं है. केवल कॉलेज जाने वाले छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

पटनाः यदि आप एक छात्र हैं तो आपको स्टूडेंट क्रेडिट के बारे में जानकारी होनी चाहिए. अगर नहीं है तो इस खबर से जानें कि इसके क्या फायदे हैं और किस विद्यार्थी को इसका लाभ मिलेगा. आजकल, अधिसंख्य बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियां स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड देती हैं. बिहार सरकार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का आरंभ किया है, जिसके अंतर्गत 12वीं पास छात्रों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 4,00,000 रुपये तक का शिक्षा ऋण दिया जाएगा.

सबसे पहला सवाल कि यह किसे मिलेगा?

दरअसल, क्रेडिट कार्ड आवेदन के लिए छात्र की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए. यह क्रेडिट कार्ड स्कूल के छात्रों के लिए नहीं है. केवल कॉलेज जाने वाले छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. योजना में ऋण के लिए आवेदन करते समय आवेदक की आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • उच्च शिक्षा संस्थान से प्रवेश संबंधित प्रमाणपत्र या चयन प्रमाणपत्र.
  • संस्थान द्वारा जारी किए जाने वाले शिक्षा के लिए फीस का विस्तृत दस्तावेज.
  • निवास प्रमाणपत्र.
  • 12वीं पास प्रमाणपत्र.
  • ऑनलाइन भरे हुए आवेदन पत्र की स्वयं साक्ष्य प्रतिलिपि उस पर चिपकाए गए पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो के साथ.
  • पैन कार्ड.
  • प्रत्येक छात्र, माता-पिता और गारंटर सभी के दो फोटो.
  • पिछले साल के परिवार के आय प्रमाणपत्र और फॉर्म -16.
  • माता-पिता के बैंक खातों का अंतिम 6 महीने का ब्योरा.
  • आय कर, यदि अग्रिम कर, संपत्ति कर या नगरपालिका समिति कर की रसीद

बिहार स्टूडेंट कार्ड लोन योजना की पात्रता

बता दें कि योजना का लाभ मूल रूप से बिहार के निवासी को ही मिलेगा, दूसरे राज्य के लोग रोजना का लाभ नहीं ले सकते. आवेदक का राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज, यूनिवर्सिटी में चयन हुआ होना चाहिए. अगर किसी भी कारण से आवेदक बीच में पढ़ाई को छोड़ देता है, तो तब से आगे की बची हुई राशी आवेदक को या उस संस्थान को नहीं मिलेगी.

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पंजीयन (Student Credit Card Registration)

  • बिहार स्टूडेंट कार्ड लोन योजना के राज्य सरकार ने पोर्टल एवं मोबाइल एप दोनों लॉन्च किया है, जिसमें सभी आवेदक आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
  • इस वेबसाइट https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर लॉग इन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • यहां न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए आपको नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड नंबर डालना होगा. आपके इस मोबाइल नंबर में ओटीपी आ जाएगा.
  • ओटीपी को वेरिफाई करने के बाद सारी जानकारी सही कंफर्म करने के बाद रजिस्ट्रेशन हो जाएगा.
  • इसके बाद यूजरनाम और पासवर्ड रजिस्टर ईमेल आईडी पर आ जाएगा.
  • इस यूजरनाम और पासवर्ड से लॉग इन करें, और पासवर्ड को चेंज कर लें. अब न्यू पासवर्ड से फिर लॉग इन करें. यहां पेज में सभी बिहार की योजनाओं की लिस्ट आ जाएगी, जिसमें आप आवेदन करना चाहते है, उसे चुनें.
  • बिहार स्टूडेंट कार्ड लोन योजना के लिए बीएससीसी पर क्लिक करें, जिसके बाद फॉर्म खुल जाएगा.
  • अब यहां आवेदक को अपनी जानकारी, आय की जानकारी, कॉलेज, कोर्स सभी भरें. फॉर्म में दी गई बाकि सभी जानकारी भी भरें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन मैसेज आएगा, साथ ही उसकी पीडीएफ कॉपी आएगी, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.
  • जिला पंजीकरण और परामर्श केंद्र में यह फॉर्म जमा होगा, जहां पर जाने के लिए दिन व समय केंद्र द्वारा ईमेल पर प्राप्त होगा.
  • निश्चित दिन में जाकर आवेदक फॉर्म और सारे कागजात को ऑफिस में जमा करेगा जहां अधिकारी फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स की जांच करेंगे.
  • यहां आवेदक को अभिस्वीकृति पर्ची मिल जाएगी, जिसके बाद आवेदक को कम से कम 15 दिन इंतजार करना होगा.
  • बैंक शिक्षा ऋण पास करने के बाद जिला पंजीकरण और परामर्श केंद्र को बताएगा और 15 दिन में एक लेटर भी जारी करेगा. बैंक की तरफ से कन्फर्मेशन मेसेज आवेदक के मोबाइल में भी भेजा जाएगा.
  • आवेदक को जिला पंजीकरण और परामर्श केंद्र द्वारा भी मैसेज और ईमेल भी भेजा जाएगा. मेल में उन्हें केंद्र के जाने का समय व दिन बताया जाएगा, जहां जाकर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड एवं बैंक का कन्फर्मेशन लैटर मिल जाएगा.
  • जिला पंजीकरण और परामर्श केंद्र से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड एवं बैंक का कन्फर्मेशन लेने के बाद उन्हें बैंक में जाने का समय बताया जाएगा. यहां बैंक में बचे हुए कागजात जमा करना होगा.

यह भी पढ़ें- 

तेजप्रताप के हिटलर और मीडिया को चुनौती देने वाले बयान पर सफाई दे रहा RJD, बीजेपी ने कह दी यह बड़ी बात

Bihar Politics: शाहनवाज हुसैन ने माना NDA में मतभेद, कहा- हमारे पास ज्यादा सीट इसलिए जिम्मेदारी भी अधिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget