एक्सप्लोरर

बिहारः STET रिजल्ट में साउथ की एक्ट्रेस की तस्वीर लगाकर चर्चा में शिक्षा विभाग, पीड़ित छात्र ने खोली पोल

जिस छात्र के साथ ऐसा हुआ है उसका नाम ऋषिकेश कुमार है जो जहानाबाद का रहने वाला है. कैंडिडेट का नाम ऋषिकेश कुमार ही लिखा गया है लेकिन फोटो साउथ की अभिनेत्री की है.

जहानाबादः बिहार में एसटीईटी रिजल्ट आने के बाद एक बार फिर शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर हुई जिसकी खूब चर्चा हो रही है. रिजल्ट शीट में कैंडिडेट की फोटो की जगह साउथ की अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की तस्वीर लग जाने की वजह से अब यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.

नौकरी को लेकर संशय बरकरार

जिस छात्र के साथ ऐसा हुआ है उसका नाम ऋषिकेश कुमार है जो जहानाबाद का रहने वाला है. रिजल्ट में कैंडिडेट का नाम ऋषिकेश कुमार ही लिखा गया है लेकिन फोटो साउथ की अभिनेत्री की है. एसटीईटी रिजल्ट के सर्टिफिकेट पर साउथ की एक्ट्रेस की फोटो लगाने की वजह से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट क्वालीफाई करने के बाद पीड़ित युवक के सामने अब नौकरी को लेकर संशय बरकरार है.

बिहार बोर्ड के कारगुजारी से परेशान ऋषिकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उसने भी ऑनलाइन फॉर्म भरा था रजिस्ट्रेशन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा. जब बिहार बोर्ड से एडमिट कार्ड आया तो उसकी जगह पर साउथ की एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन की फोटो लगी हुई थी. इस बात को लेकर ऋषिकेश ने कई बार बिहार बोर्ड में संपर्क कर इसको सुधार लाने की कोशिश की परंतु बोर्ड की ओर से परीक्षा में किसी दूसरे डॉक्यूमेंट्स पर यह परीक्षा में शामिल होने की बात कहकर टाल दिया गया.

अंधकार में नजर आ रहा भविष्य

ऋषिकेश ने बताया कि बोर्ड के अधिकारियों ने परीक्षा के बाद एडमिट कार्ड में हुई गड़बड़ी को बदलने की बात कही थी परंतु परीक्षा के बाद रिजल्ट भी प्रकाशित हो गया, लेकिन उसके एडमिट कार्ड में अब तक के कोई सुधार नहीं हुआ है. उसने कहा कि काफी मेहनत कर उसने परीक्षा की तैयारी की थी. परंतु मात्र एक फोटो के बदल जाने की वजह से अब उसका भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें-

Bihar STET: मलयालम हीरोइन की फोटो वाले रिजल्ट पर गरमाई सियासत, तेजस्वी ने कहा- पूरी व्यवस्था 'चौपट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget