एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat Elections: बिहार में पंचायत उपचुनाव का एलान, 28 दिसंबर को होगी वोटिंग, 30 दिसंबर को रिजल्ट

Bihar News: पंचायत के उप चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत के उप चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है.

पटना: बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत के उप चुनाव (Panchayat By-Elections) की तारीखों का एलान कर दिया है. पंचायत के कुल 1675 पदों के लिए उप चुनाव होंगे. 28 दिसंबर को मतदान होंगे. इसकी मतगणना 30 दिसंबर की जाएगी. बिहार में पंचायत उपचुनाव को लेकर कार्यक्रमों की अधिसूचना जारी होने के साथ ही संबंधित चुनाव क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है. बता दें कि पिछली बार पंच समेत अन्य रिक्त पदों के लिए 2022 में उपचुनाव हुआ था.

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना 

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुरोध पर पंचायती राज विभाग ने पंचायत उपचुनाव कराने को लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पंचायत सह जिलाधिकारी को चुनाव कार्यक्रमों के आधार पर उपचुनाव कराने का निर्देश दिया है. नामांकन 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक होगी. नामांकन पत्रों की जांच 16 दिसंबर को होगी, जबकि नामांकन पत्र वापस लिए जाने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर निर्धारित की गई है. वहीं, मतदान सुबह सात बजे से पांच बजे तक होगा. 

पंचायत के कुल 1675 पदों के लिए उप चुनाव होंगे

बता दें कि इस चुनाव में जिला परिषद सदस्य के चार, ग्राम पंचायतों के मुखिया 21, ग्राम कचहरी सरपंच के 36, पंचायत समिति सदस्य के 20, ग्राम पंचायत सदस्य के 353 एवं ग्राम कचहरी पंच के 1241 पदों को मिलाकर कुल 1675 सीटों पर वोटिंग होगी. बता दें कि इस घोषणा के बाद राज्य चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतगणना के लिए प्रशासनिक तैयारी में जुट गया है. राज्य चुनाव आयोग संबंधित जिले के डीएम को निर्देश भी दिया है. चुनाव को लेकर ईवीएम जांचा जाएगा और मतदान कराने वाले कर्मियों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी. वहीं, इसको लेकर राजनीतिक सुगबुगाहट शुरू हो गई है. राज्य में जल्द फिर चुनाव का माहौल देखने को मिलेगा. 

ये भी पढे़ं: Assembly Election Result 2023: क्या CM नीतीश की मिसिंग से बिगड़ा I.N.D.I.A का परिणाम? जेडीयू ने बताया 'गेम चेंजर प्लान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget