एक्सप्लोरर

Gaya News: इमामगंज में कार्यक्रम के दौरान टूटा मंच, देखते-देखते RJD सांसद अभय कुशवाहा समेत कई लोग गिरे

RJD Abhay Kushwaha: इमामगंज में एक निजी स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम था. इसमें सांसद अभय कुशवाहा पहुंचे थे. मंच से गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. 

Gaya News: गया के इमामगंज प्रखंड के एक निजी स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम के दौरान मंच टूट गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आरजेडी के औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा पहुंचे थे. साथ में आरजेडी के कई और नेता एवं कार्यकर्ता भी थे. घटना बीते सोमवार (27 जनवरी, 2025) की है. मंच से गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. 

बताया जा रहा है कि वार्षिक कार्यक्रम में अतिथियों के लिए मंच बनाया गया था. इस दौरान कार्यकर्ता और स्कूल के कर्मी मंच पर चढ़ गए. मंच पर अधिक वजन होने के कारण अचानक यह (मंच) टूट गया. इस दौरान मंच पर बैठे आरजेडी के औरंगाबाद से सांसद अभय कुशवाहा सहित कई लोग सीधे जमीन पर गिर गए. मंच गिरने के साथ थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया. 

सांसद समेत कई लोगों को आई हल्की चोट

मंच गिरने के बाद सांसद सहित कई लोग जमीन पर जा गिरे जिसके चलते सांसद समेत कई लोगों को हल्की चोट आई. ये सभी लोग मंच पर कुर्सी पर बैठे थे. मंच के गिरने के पहले आभास होने पर कई लोग कुर्सी पकड़कर खड़ा हो गए. हालांकि तब तक मंच टूट चुका था. जमीन पर जैसे ही लोग गिरे तो सामने बैठे लोग शोर मचाने लगे.

अधिक वजन होने के कारण टूट गया मंच

बताया जा रहा है कि स्कूल का वार्षिक कार्यक्रम था तो स्कूल के कई कर्मी मंच पर थे. सांसद के स्वागत में ये लोग चढ़ गए थे. माना जा रहा है कि क्षमता से अधिक वजन होने के कारण यह घटना हुई है. सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि इस तरह की घटना कभी कभार हो जाती है. अफरातफरी के बीच सांसद खुद माइक लेकर लोगों को शांत कराने में जुट गए. मंच की ऊंचाई कम थी इसलिए ज्यादा किसी को चोट नहीं आई. 

यह भी पढ़ें- बिहार: दरभंगा में स्कूल जा रहे सरकारी शिक्षक की सुबह-सुबह हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
बिहार में सिर्फ 3 लोग सुरक्षित! पप्पू यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा खतरा?
बिहार में सिर्फ 3 लोग सुरक्षित! पप्पू यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा खतरा?
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget