एक्सप्लोरर

बिहार: दरभंगा में स्कूल जा रहे सरकारी शिक्षक की सुबह-सुबह हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली

Darbhanga Teacher Shot Dead: घटना सुबह 9.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Darbhanga Teacher Murder: बिहार में बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर एक सरकारी शिक्षक की हत्या कर दी. घटना दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान कुशेश्वरस्थान पूर्वी उत्क्रमित उच्च विद्यालय अदलपुर के शिक्षक रामाश्रय यादव (उम्र 52 साल के आसपास) के रूप में कई गई है. मंगलवार (28 जनवरी) को वे सुबह-सुबह स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने के बाद शिक्षक की मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज गया शव

यह घटना मंगलवार की सुबह 9.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय ग्रामीणों और मौके पर पहुंचे अन्य शिक्षकों के बाद कुशेश्वरस्थान थाने की पुलिस भी पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है.

बाइक से स्कूल जा रहे थे शिक्षक रामाश्रय यादव

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शिक्षक रामाश्रय यादव बाइक से स्कूल जा रहे थे.  हत्या की खबर से शिक्षकों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष देखा जा रहा है. मौके पर मौजूद एक शिक्षक सूरज सक्सेना ने पुलिस प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की. कहा कि प्रशासन की विफलता के कारण ही आज एक शिक्षक की हत्या कर दी गई है.

बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू

शिक्षक रामाश्रय यादव कुशेश्वरस्थान नगर पंचायत के वार्ड एक के रहने वाले थे. विद्यालय से करीब आधा किलोमीटर पहले कचरूखी के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ओवरटेक कर शिक्षक के सिर में गोली मार दी. शिक्षक को लोग इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुशेश्वरस्थान ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. वहीं कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इस घटना को लेकर बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- Patna News: जान के बदले जान! पटना के खुसरूपुर में 40 से 50 राउंड फायरिंग, एक युवक की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका
बिहार MLC रिजल्ट: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget