एक्सप्लोरर

Chandan Mishra Murder Case: साजिश, हत्या और गिरफ्तारी, पारस हॉस्पिटल मर्डर केस में SSP कार्तिकेय शर्मा का खुलासा

SSP Kartikeya Sharma: कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि चंदन मिश्रा की हत्या गंभीर साजिश का हिस्सा थी. अब मामले की गहराई से छानबीन होगी. पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने में कुल नौ लोग थे.

राजधानी पटना के चर्चित पारस हॉस्पिटल परिसर में हुई चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे. घटना के महज कुछ दिनों बाद ही पटना पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी हासिल की है. पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय शर्मा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की.

पारस अस्पताल में कैसे हुई हत्या? 

कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि "बिहार के कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा की 17 जुलाई को हत्या पारस अस्पताल के बाहर पूर्व नियोजित तरीके से अंजाम दी गई. घटना के बाद वायरल सीसीटीवी में साफ दिखा कि अस्पताल के अंदर सीसीटीवी की तरफ आंख दिखाते हुए कट्टा के साथ शूटर्स पहुंचे और उन्होंने बेहद सटीकता के साथ मिश्रा को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. हत्या के पीछे आपसी रंजिश और संगठित आपराधिक गिरोह की भूमिका की जांच की जा रही है."

उन्होंने कहा कि "पटना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर तौसीफ को कोलकाता में ट्रेस कर घेराबंदी के बाद गिरफ्तार किया. तौसीफ वही शख्स है जिसने सीधे गोली चलाई थी और हत्या में सक्रिय भूमिका निभाई. इसके साथ ही तीन अन्य आरोपियों निशु ख़ान, हर्ष और भीम को भी पकड़ा गया है."

पुलिस के मुताबिक तौसीफ और निशु मौसेरे भाई हैं और यही दोनों इस साजिश के मास्टरमाइंड माने जा रहे हैं. एसएसपी के अनुसार, पूरी साजिश कोलकाता में रची गई थी. वहीं से सभी आरोपियों को संचालित किया जा रहा था. निशु खान के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं और वह इस गिरोह का पुराना सक्रिय सदस्य रहा है. चारों आरोपियों को कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया जा रहा है और यहां उनसे विस्तार से पूछताछ की जाएगी.

 SSP कार्तिकेय शर्मा का बयान

कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि “चंदन मिश्रा की हत्या गंभीर साजिश का हिस्सा थी. हमारी टीम लगातार इनपुट्स पर काम कर रही थी. अब मामले की गहराई से छानबीन होगी. पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने में कुल नौ लोग थे, जिनमें चार लोगों की गिरफ्तारी हुई और मिले इनपुट्स के आधार पर बाकी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक़ इस पूरे ऑपरेशन में कोलकाता पुलिस टीम का सहयोग रहा.

ये भी पढ़ें: Manoj Jha: ‘संसद से ट्रंप को जवाब दें प्रधानमंत्री, भारत कभी झुका नहीं’, बोले मनोज झा- पहलगाम की पीड़ा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget