एक्सप्लोरर

NIA Action: पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर पर NIA ने क्यों की छापेमारी? एसएसपी आशीष भारती का आया बयान

Manorama Devi News: एनआईए ने जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के गया स्थित आवास पर छापेमारी की है. उनके पति को पहले नक्सलियों को कारतूस सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

NIA Action: गया में जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के एपी कॉलोनी स्थित आवास पर गुरुवार की सुबह से एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है. दर्जनों की संख्या में गया जिला पुलिस और एसएसबी के जवान को घर के बाहर तैनात किया गया है. वहीं, इस कार्रवाई पर गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि एनआईए की टीम गया पहुंची है. एनआईए की टीम किस कनेक्शन या किस मामले में छापेमारी कर रही है यह अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है. 

नक्सली गतिविधियों से जुड़े हैं तार!

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम सुबह 5 बजे से छापेमारी कर रही है. इस दौरान किसी को भी अंदर से बाहर और बाहर से अंदर जाने की अनुमति नहीं है. आवास को पूरी तरह से घेराबंदी कर दी गई है. एनआईए की टीम किसी कनेक्शन के मामले में जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर पर छापेमारी की है. इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे हैं. पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और घर के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है.

वहीं, मिली जानकारी के अनुसार मनोरमा देवी के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई नक्सली गतिविधियों से तार जुड़े होने के सुराग मिलने के बाद की गई है. इस मामले में पुलिस ने 7 अगस्त 2023 को केस दर्ज किया था जिसके बाद इस केस को एनआईए ने अपने पास ले लिया था. सितंबर 2023 में फिर से इस मामले में केस दर्ज किया गया था.

मामले में एसएसपी ने क्या कहा?

इस संबंध में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गया पहुंचने के बाद एनआईए की टीम ने जिला पुलिस से पुलिस बल को लेकर सहयोग मांगी थी जिसके बाद जिला पुलिस बल को भेजा गया है. 4 घंटे से छापेमारी चल रही है. छापेमारी के बाद एनआईए के अधिकारी के बाहर निकलने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि एनआईए की टीम किस कनेक्शन या किस मामले में छापेमारी की है? इस दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है? इसकी भी जानकारी मिल सकेगी.

कौन हैं मनोरमा देवी?

बता दें कि मनोरमा देवी के पति बिंदेश्वरी यादव जिला पार्षद अध्यक्ष रहे हैं. उनका निधन हो चुका है. उनके खिलाफ नक्सल गतिविधियों में लिप्त होने का केस दर्ज किया गया था. नक्सलियों को कारतूस सप्लाई करने के आरोप में बिंदेश्वरी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए देशद्रोह का केस दर्ज किया था. जांच पड़ताल के दौरान उनकी गाड़ी से कारतूस बरामद किया गया था. वहीं, मनोरमा देवी का बड़ा बेटा रॉकी यादव चर्चित रोडरेज गोली कांड का मुख्य आरोपी रहा है. हालांकि, हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया था.

ये भी पढे़ं: बिहार में NIA का बड़ा एक्शन, JDU विधान परिषद की पूर्व सदस्य मनोरमा देवी के आवास पर छापे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget