एक्सप्लोरर

बिहार: रणवीर सेना और माले के बीच कैसे रुका था नरसंहार? श्री श्री रविशंकर ने बताई पूरी कहानी

Sri Sri Ravi Shankar: आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने कहा कि पहले वे एक बार गया आए तब लोगों ने उन्हें बताया कि शाम को 5 बजे के बाद वो घर से बाहर नहीं निकलते. लेकिन आज माहौल बिल्कुल अलग है.

Sri Sri Ravi Shankar: आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने शुक्रवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कई मुद्दों पर बात की. आध्यात्मिक गुरु ने कहा वर्ष 2005 के पहले बिहार में नरसंहार का दौरा चल रहा था. रणवीर सेना और भाकपा माले के समर्थकों के बीच अक्सर जंग होते थे और दोनों ओर से बड़े-बड़े नरसंहार होते थे. लेकिन 2005 के बाद बिहार में नरसंहार बंद हो गए. 

जहां एक तरफ नीतीश सरकार दावा करती है कि हमने लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त किया तो नरसंहार होना बंद हो गया थे. लेकिन इन दिनों ऋषिकेश से पटना पहुंचे शंकराचार्य श्री श्री रविशंकर ने पुराने दिनों की बात ताजा करते  हुए बताया कि हमारी पहल से बिहार में नरसंहार रुका था.


‘रणवीर सेना और भाकपा माले में जमकर जंग होती थी’
पटना में अपने सत्संग के दौरान श्री श्री रविशंकर सत्संग ने बिहार के पुराने दिनों की याद को ताजा किया जब बिहार में रणवीर सेना और भाकपा माले के बीच जमकर जंग होते थे. उन्होंने कहा कि बात उस समय की है जब बिहार में रणवीर सेना काफी प्रबल थी और भाकपा माले भी पूरी तरह सक्रिय थी. उस वक्त हमने अपने दो टीचर को बिहार भेजा था.एक को जिम्मा दिया था कि रणबीर सेना के लोगों से बात करो और दूसरे के जिम्मे में दिया था कि भाकपा माले के लोगों से बात करो और दोनों को ऋषिकेश के आश्रम में लेकर आओ.

‘रणवीर सेना और भाकपा माले के लोगों को बुलाया’
आध्यात्मिक गुरु ने कहा कि दोनों अपने-अपने संस्था के पैसे से टिकट कटाकर ऋषिकेश आए. भाकपा माले वाले के मन में चल रहा था कि चलो बाबा ने बुलाया है तो कुछ माल वाल देंगे. रणवीर सेना के भी लोग आ गए थे. दोनों अलग-अलग ट्रेन में आए थे. जब दोनों को पता चला कि दूसरे पार्टी के लोग भी यहां है तो उस वक्त बम विस्फोट होने वाली स्थिति बन गई थी. दोनों ने हमसे कहा कि आपने हमको धोखा दे दिया, हम लोगों को पता होता कि यह लोग आ रहे हैं तो हम लोग नहीं आते. उस वक्त काफी गर्मा गर्मी का वातावरण बन गया था.

‘एक भी नरसंहार नहीं हुआ है’
श्री श्री रविशंकर ने बताया कि उस वक्त उतना साधन नहीं था ट्रेन का रिजर्वेशन कराते तो आते और तुरंत वापस आना उस समय मुश्किल था. तो दोनों के पास आश्रम में रात में रुकने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं था. वे लोग रुके और उसी दिन हमने दोनों को सुदर्शन क्रिया कराया,ध्यान ज्ञान कराया और फिर दोनों को मिलवाया था. उन्होंने दावा किया कि उसका वीडियो अभी भी मेरे पास है. शंकराचार्य ने कहा कि उन दोनों ने अपना अनुभव हमसे शेयर किया,वह हृदयस्पर्शी रहा था. उसके बाद आप लोगों ने देखा होगा कि एक भी नरसंहार नहीं हुआ है. 

यह भी पढ़ें: International Women's Day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM नीतीश ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार से बड़ी खबर, अनंत सिंह को विधानसभा से नोटिस जारी, जाएगी सदस्यता?
बिहार से बड़ी खबर, अनंत सिंह को विधानसभा से नोटिस जारी, जाएगी सदस्यता?
BJP को समर्थन देने वाले दो नए MLC की बढ़ी टेंशन! जन सुराज ने की शिकायत
BJP को समर्थन देने वाले दो नए MLC की बढ़ी टेंशन! जन सुराज ने की शिकायत
पटना पुस्तक मेले में उठेंगे Gen-Z के मुद्दे, पहली बार बनेगा यूथ पोडियम
पटना पुस्तक मेले में उठेंगे Gen-Z के मुद्दे, पहली बार बनेगा यूथ पोडियम
बिहार के वैशाली में हाफ एनकाउंटर, लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली
बिहार के वैशाली में हाफ एनकाउंटर, लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
अमित शाह से मिले NCP के 6 नेता, सुनेत्रा पवार के लिए कर दी ये बड़ी मांग
अमित शाह से मिले NCP के 6 नेता, सुनेत्रा पवार के लिए कर दी ये बड़ी मांग
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
इंडिया गठबंधन के मंच पर साथ दिखे धुर विरोधी, अगले ही दिन किया बड़ा हमला
इंडिया गठबंधन के मंच पर साथ दिखे धुर विरोधी, अगले ही दिन किया बड़ा हमला
'मुझे छू नहीं सकते, अभी पूरी फिल्म...', स्टिंग ऑपरेशन में नाम आने पर कुमारस्वामी का जवाब
'मुझे छू नहीं सकते, अभी पूरी फिल्म...', स्टिंग ऑपरेशन में नाम आने पर कुमारस्वामी का जवाब
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
Embed widget