एक्सप्लोरर

दिल्ली से शिलांग जा रही थी फ्लाइट, पटना में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों की अटकी सांसें

SpiceJet Flight Emergency Landing: लैंडिंग के पीछे बर्ड हिट कारण बताया जा रहा है. जब इमरजेंसी लैंडिंग की जरूरत पड़ी तो पटना के आसपास में फ्लाइट थी. पढ़िए पूरी खबर.

Patna SpiceJet Flight Emergency Landing: पटना एयरपोर्ट पर सोमवार (09 दिसंबर) की सुबह स्पाइसजेट की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. यह फ्लाइट दिल्ली से शिलांग जा रही थी. स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-2950 की इमरजेंसी लैंडिंग के बीच अंदर बैठे यात्रियों की सांसें अटकी रही. सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं. लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली.

पटना एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया लैंडिंग के पीछे का कारण बताया. उन्होंने कहा कि बर्ड हिट (पक्षी के टकराने से) के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. बताया जा रहा है कि फ्लाइट में करीब 80 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे. सुबह 9 बजे के आसपास यह लैंडिंग कराई गई थी. यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह करीब 7 बजे उड़ान भरी थी. 

...और दी गई एयरपोर्ट पर लैंडिंग की इजाजत

स्पाइसजेट की फ्लाइट दिल्ली से उड़ान भरने के बाद शिलांग के लिए जा रही थी. जब इमरजेंसी लैंडिंग की जरूरत पड़ी तो पटना के आसपास में फ्लाइट थी. बर्ड हिट के बाद पायलट को लगा कि सुरक्षा की दृष्टि से इमरजेंसी लैंडिंग की जरूरत है तो इसके लिए इजाजत मांगी गई. पटना एयरपोर्ट से इजाजत मिलते ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. उधर पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर अचानक एमरजेंसी लैंडिंग की खबर सुनकर यात्रियों की बेचैनी बढ़ गई.

शिलांग में 10 बजे के आसपास था लैंडिंग का समय

बताया जा रहा है कि स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-2950 को शिलांग में 10 बजे के आसपास लैंड करना था. उससे पहले ही पटना में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. ऐसे में फ्लाइट शिलांग के लिए आगे नहीं जा सकी. हालांकि सब ठीक हो जाने के बाद यात्रियों को पटना से शिलांग के लिए भेजा जाएगा. उसी फ्लाइट से या दूसरी फ्लाइट से भी भेजा जा सकता है. जो भी व्यवस्था बने उसके जरिए यात्रियों को भेजा जाएगा. बता दें कि इसके पहले भी कई बार पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- Pappu Yadav: बिहार सरकार के मंत्री, JDU नेता और पूर्व सांसद से भिड़े पप्पू यादव, दे डाली खुली चुनौती, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget