एक्सप्लोरर

Pappu Yadav: बिहार सरकार के मंत्री, JDU नेता और पूर्व सांसद से भिड़े पप्पू यादव, दे डाली खुली चुनौती, जानें मामला

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए तीन नेताओं पर हमला किया. कहा कि ये सभी लोग गलती से जनप्रतिनिधि बन गए हैं.

Pappu Yadav News: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार के तीन नेताओं को खुली चुनौती दे दी है. इनमें एक बिहार सरकार के मंत्री, एक जेडीयू के प्रवक्ता और एक पूर्व सांसद शामिल हैं. हालांकि पप्पू यादव ने अपने मुंह से इन तीनों नेताओं का नाम नहीं लिया है. बीते रविवार (08 दिसंबर) को पप्पू यादव पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. 

पप्पू यादव ने बिना नाम लिए एक पूर्व सांसद को नसीहत देते हुए कहा, "गाली-गलौज की भाषा छोड़ दीजिए. मैं जिस दिन निर्णय ले लूंगा मेरे प्यादे से लड़ने की औकात नहीं होगी." पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि इन तीनों नेताओं पर वे 10 करोड़ की मानहानि का केस करेंगे. पप्पू यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने इन तीनों नेताओं की तुलना कुत्ते से कर दी.

'आलोचना कीजिए तथ्य के साथ कीजिए'

पप्पू यादव ने कहा कि ये सभी लोग गलती से जनप्रतिनिधि बन गए हैं. हमने तीनों की मदद की है. पप्पू यादव ने एक दूसरे नेता को लेकर कहा, "एक प्रवक्ता जो पटना में बैठते हैं, जिनको आरजेडी का प्रवक्ता इतनी गाली देता है कि वे इसलिए जवाब नहीं देते हैं क्योंकि वह उसी की जात है." उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते हैं कि समाज का माहौल खराब हो. सांसद ने कहा, "आपसे हाथ जोड़ता हूं कि आप आलोचना कीजिए तथ्य के साथ कीजिए, सत्य के साथ कीजिए."

किस बात को लेकर भड़के हैं पप्पू यादव?

सांसद पप्पू यादव को कई बार जान से मारने की धमकी आ चुकी है. इस मामले की जांच की मांग लेकर वे हाईकोर्ट गए हैं. अगले शुक्रवार को इस मामले में अंतिम बहस होगी. इसी को लेकर सांसद ने कहा कि धमकी प्रकरण में ये तीन नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं. पप्पू यादव ने अपने वकील को प्रमाण दिए हैं ताकि केस फाइल हो सके. पप्पू यादव ने धमकी मामले में लोकसभा स्पीकर और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है. कहा है कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए.

यह भी पढ़ें- 70th BPSC Exam: 13 दिसंबर को होगी 70वीं बीपीएससी की परीक्षा या बढ़ेगा समय? आयोग ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget