एक्सप्लोरर

Exclusive: 'कॉलेजों को राष्ट्रीय स्तर की ग्रेडिंग दिलाने का होगा प्रयास', बोले पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति शरद कुमार यादव

Patliputra University: कुलपति यादव ने विश्वास जताया कि उनकी प्राथमिकता छात्रों और प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं का निदान करना होगा. उन्होंने कहा, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है

Sharad Kumar Yadav: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (AKU) के कुलपति शरद कुमार यादव ने आज बुधवार को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU), पटना के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया. इस मौके पर उन्होंने एबीपी न्यूज से बात करते हुए अपनी प्राथमिकताओं और छात्रों के हित में योजनाओं पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय को उन्नति की दिशा में आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करेंगे.

पूरी तत्परता और ईमानदारी से निभाउंगा जिम्मेदारी 

कुलपति यादव ने विश्वास जताया कि उनकी प्राथमिकता छात्रों और प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं का निदान करना होगा. उन्होंने कहा, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, और कुलाधिपति के जरिए मुझ पर जो भरोसा जताया गया है, उसे पूरी तत्परता और ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा.

उन्होंने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कॉलेजों की ग्रेडिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही है. उन्होंने कहा, "मेरी कोशिश होगी कि विश्वविद्यालय के उन कॉलेजों की ग्रेडिंग, जो पहले से अच्छी हैं, उन्हें और बेहतर बनाया जाए. वहीं, जिन कॉलेजों को अब तक ग्रेडिंग नहीं मिली है, उन्हें भी राष्ट्रीय स्तर का ग्रेड दिलाने का प्रयास किया जाएगा". 
 
शरद कुमार यादव ने विश्वविद्यालय की कार्यशैली को डिजिटल बनाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि ई-फाइलिंग और डीजी लॉकर जैसी आधुनिक प्रणालियों को लागू करने का प्रयास करेंगे, ताकि प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी और सुगम हो सकें. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शैक्षणिक सत्र नियमित रूप से चलेंगे और सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा किया जाएगा.

ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों को उन्नत बनाने की कही बात 

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों को भी उन्नत बनाने की बात कही. उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश होगी कि देहात के कॉलेजों को भी राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाए. जो मान्यता प्राप्त हैं, उसे ग्रेडिंग में लिया जाए. उन्होंने कहा, दो विश्वविद्यालयों का कार्यभार संभालना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन मेरी पूरी कोशिश होगी कि इस जिम्मेदारी को कुशलता से निभाऊं.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: मंत्री संतोष सिंह को धमकी देने वाला आजमगढ़ से गिरफ्तार, 30 लाख की मांगी थी रंगदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget