एक्सप्लोरर

Purnia Tanishq Robbery: पूर्णिया तनिष्क लूटकांड का बेऊर जेल से जुड़ा कनेक्शन, एसपी ने मामले का किया खुलासा

Purnia Tanishq Robbery News: पूर्णिया तनिष्क लूटकांड को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में चार लाइनर को गिरफ्तार किया है.

Purnia Tanishq Robbery: तनिष्क लूटकांड मामले में पूर्णिया की पुलिस ने बुधवार को जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह सारा षड्यंत्र सुबोध सिंह गिरोह का है जो इस वक्त बेऊर जेल में बंद है. सुबोध सिंह ने जेल में रहते हुए प्लान किया था और प्लान के आधार पर इस लूटकांड की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया. पूर्णिया के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने यह भी बताया कि इस प्लान में बेऊर जेल में सजायाफ्ता पूर्णिया के बिट्टू सिंह भी शामिल है.

तनिष्क लूट कांड मामले में पुलिस ने चार लाइनर को घर दबोचा है. जबकि लूटकांड के तमाम लुटेरे पुलिस के चंगुल से फरार है. अभी तक सिर्फ लाइनरों की ही गिरफ्तारी हो पाई है.

एसपी ने दी पूरी जानकारी

पूर्णिया के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए मामले के अब तक का अपडेट साझा किया है. हालांकि लूटकांड में शामिल एक भी लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं, लेकिन पुलिस का दावा है कि सभी लुटेरों की पहचान हो गई है और पुलिस व एसटीएफ की टीम लगातार कार्रवाई अपने स्तर से कर रही है. अभी चार लाइनरों को लूटकांड में संलिप्त होने के कारण गिरफ्तार किया गया है. चार अभियुक्तों को पुलिस ने पूर्णिया के अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया है जबकि एक लाइनर अररिया से गिरफ्तार हुआ है.

गिरफ्तार अभियुक्त में बेगूसराय के राहुल कुमार श्रीवास्तव जो पूर्णिया में डॉक्टर बनकर क्लीनिक चला रहा था. इसके अलावा पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र के रहने वाले अभिमन्यु सिंह, अररिया के पलासी के रहने वाले आनंद झा और पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र के रहने वाले बमबम यादव हिरासत में है.

बाहर से आए थे बदमाश- एसपी

पूर्णिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि जब राहुल कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि लूटकांड की प्लानिंग पूर्णिया के प्रभात कॉलोनी और हाउसिंग बोर्ड के रहने वाले बिट्टू सिंह, अभिमन्यु सिंह और चुनमुन झा के विभिन्न ठिकानों में स्थानीय एवं बाहरी बदमाशों के साथ की गई जिसका निर्देशन बेऊर जेल में बंद बदमाश सुबोध सिंह ने किया था.
उन्होंने बताया कि इस घटना को करने के लिए बाहर से आए बदमाशों को अररिया के शिवपुरी के लॉज में रखा गया. अररिया में ही स्थानीय व बाहरी बदमाशों की मीटिंग हुई. इसके बाद लूट की योजना करने के लिए अररिया और पूर्णिया के विभिन्न दुकानों से घटना के समय पहले कपड़े व अन्य समान खरीदा गया. 

'सप्ताह भर पूर्व की जा रही थी रेकी'

आगे एसपी ने बताया कि घटना से सप्ताह भर पूर्व तनिष्क शोरूम की रेकी की गई. घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय बदमाश चुनमुन झा ने मास्क लगा रखा था. वह अररिया के पलासी के रहने वाला है. घटनाक्रम में कई टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भागने का रूट पता किया. मालदा की पुलिस के सहयोग से घटना में प्रयुक्त 02 बाइक बरामद कर लिया गया है. घटनास्थल पर उपस्थित बदमाशों का संपर्क बेउर जेल के अपराधियों के साथ था और वहां के निर्देश पर ही घटना को अंजाम दिया गया है. 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चुनमुन झा के भाई आनंद झा ने घटना में सहयोग के अलावा चुनमुन झा के मोबाइल को जला दिया जिसका अवशेष भी बरामद कर लिया गया है. योजना बनाने में सहयोगी अभिमन्यु सिंह, बमबम यादव और अन्य की पहचान की गई है. पुलिस अभी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

ये भी पढे़ं: Bihar News: गया के एक स्कूल में छात्रों की बेहोशी और उल्टी से मची अफरातफरी, वजह जान आप हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget