एक्सप्लोरर

Bihar Crime: गोपालगंज में चर्चित ताईद हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मर्डर से पहले जैकेट और जूता की हुई थी डील

Gopalganj News: पुलिस ने चर्चित ताईद सुजीत कुमार कुशवाहा हत्याकांड को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने इस घटना को लेकर जानकारी दी.

गोपालगंज: जिले में बीते 11 जनवरी को हुए सिविल कोर्ट के वकील के चर्चित ताईद सुजीत कुमार कुशवाहा की हत्या में हैरान करने वाले तथ्य का (Gopalganj News) खुलासा हुआ है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को हत्या के पांचवें दिन वारदात में शामिल दो शॉर्प शूटर समेत तीन अपराधियों की गिरफ्तारी करते हुए खुलासा किया है. शूटरों ने पुलिस को बताया कि उसने मर्डर के लिए 50 हजार रुपये सुपारी तय की थी, लेकिन इससे पहले जैकेट और जूता पहले खरीदकर देने का डील हुआ था. गिरफ्तार शूटरों के पास से हत्या में प्रयोग किये गये दो देसी कट्टा, चार जिंदा गोली, मोटरसाइकिल, छह मोबाइल और एक हेलमेट जब्त किया गया है.

हत्या के बाद सीसीटीवी फुटेज एसआईटी को मिला था- एसपी

एसपी ने कहा कि फरार भू-माफिया योगेंद्र पंडित ने 50 हजार रुपए की सुपारी देकर जेल से निकले शूटर्स को हायर किया, इसके बाद बीते 11 जनवरी को घर से कोर्ट के लिए निकले सुजीत कुमार कुशवाहा की नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद सीसीटीवी फुटेज एसआईटी को मिला था, जिसके आधार पर शूटरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई. छापेमारी के बाद देवघर से लेकर पश्चिम बंगाल तक लोकेशन मिला, लेकिन अंत में उनकी गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी बाईपास से की गई. 

पुलिस पूछताछ में जुटी

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोहल्ले के निवासी मुकेश कुशवाहा उर्फ मुकेश भगत जो पटना में लॉ करने के बाद वकालत करता था. इसके अलावा बंजारी के ही भूषण कुशवाहा उर्फ चंद्रभूषण कुशवाहा तथा उचकगांव थाना क्षेत्र के बरगछिया गांव निवासी सीटू उर्फ नवाब उर्फ सरोज शामिल है. तीनों अपराधियों ने हत्या की बात को स्वीकार किया है. इसके बाद तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया. पुलिस कोर्ट से सभी अपराधियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी और हत्या में शामिल अन्य फरार अपराधियों क गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पुलिस अधीक्षक ने बताई वजह

पुलिस अधीक्षक ने हत्या की तीन वजह बताई. सुजीत कुमार कुशवाहा जमीन विवाद के जुड़े शारदानंद कुशवाहा की 2019 में हुई हत्या के केस में गवाह थे. योगेंद्र पड़ित ने गवाही बदलने का दबाव बनाया था और कोर्ट परिसर में झगड़ा कर लिया था, जिसमें सुजीत कुमार कुशवाहा को जान से मारने की धमकी दी थी. ये दोनों वजहों के अलावे पुराने केस में योगेंद्र पड़ित के विरुद्ध कुर्की निकलवाना, तीनों कारणों को लेकर योजनाबद्ध तरीके से शूटर्स हायर कराकर हत्या कराई गई.

'एक ही कलर के जॉकेट और जूता भी लिया था'

आगे पुलिस अधिकारी ने बताया कि ताईद सुजीत कुमार कुशवाहा की हत्या के लिए अपराधियों ने कीमत 50 हजार रुपए लगाए थे. योगेंद्र पड़ित से 50 हजार रुपये में शूटर्स ने हत्या के लिए डील की थी, लेकिन उन्हें यह रकम भी नहीं मिली. योगेंद्र ने महज जैकेट और जूता देकर शूटरों से मर्डर कराई, जिसमें गिरफ्तारी के बाद तीनों अपराधियों ने इसका खुलासा किया. अपराधियों ने एक ही कलर के जॉकेट और जूता भी लिया था, जिससे गिरफ्तारी में भी पुलिस को काफी मदद मिली और आसानी से पहचान कर उनकी गिरफ्तारी कर ली गई. 

ये भी पढ़ें: Bihar News: मोतिहारी में पति-पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस की कार्रवाई में हुआ खुलासा, पांच महिला को कराया गया मुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget