एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुरः कोरोना पॉजिटिव माता-पिता को सड़क पर छोड़कर भागा बेटा, नहीं पसीजा दिल

अस्पताल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई तो वृद्ध दंपति से बातचीत की गई. उन्होंने घर में ही रहने की इच्छा जताई. स्थिति को देखते हुए उन्हें घर भेज दिया गया.

मुजफ्फरपुरः कोरोना महामारी में हर दिन ऐसी-ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिससे इंसानियत भी शर्मसार हो जाए. शनिवार की शाम मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल से भी एक तस्वीर आई जिसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि हम किस ओर बढ़ रहे हैं. दरअसल, यहां एक कोरोना पॉजिटिव माता-पिता को कलयुगी बेटा और उसकी पत्नी सदर अस्पताल परिसर में रोड पर ही छोड़कर फरार हो गए.

वृद्ध दंपति ने घर जाने की जताई इच्छा

एक ओर सदर अस्पताल परिसर में पिता सड़क पर गिरा रहा तो दूसरी ओर लड़के की मां बिलखती रही. इतना होने के बाद बेटे और बहु का दिल नहीं पसीजा. इधर, जब अस्पताल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई तो वृद्ध दंपति से बातचीत की गई. उन्होंने घर में ही रहने की इच्छा जताई. स्थिति को देखते हुए उन्हें घर भेज दिया गया.

सदर अस्पताल में कराने आया था भर्ती

अस्पताल के मैनेजर प्रवीण कुमार ने बताया कि जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और स्थिति को देखा. इसके बाद उन्हें घर पहुंचा दिया. बताया जा रहा कि वृद्ध दंपति का बेटा शिक्षक है. माता-पिता की कोरोना जांच कराई गई थी. इसके बाद जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्हें भर्ती कराने के लिए सदर अस्पताल लेकर वो लोग आए थे. यहां भर्ती कराना और इलाज करवाना तो दूर बल्कि कैंपस में ही छोड़कर दोनों फरार हो गए.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः कोरोना जांच के नाम पर 2800 की वसूली, RJD के राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम का है अस्पताल

बिहार में नाइट कर्फ्यू की ‘ऐसी-तैसी’, देखें अक्षरा सिंह और बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला का डांस; बॉडीगार्ड ने की फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget