एक्सप्लोरर

बिहार में नाइट कर्फ्यू की उड़ी धज्जियां, देखें अक्षरा सिंह और बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला का डांस; बॉडीगार्ड ने की फायरिंग

23 अप्रैल को लालगंज में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के भतीजे का उपनयन संस्कार हो रहा था. इस दौरान मुन्ना शुक्ला और उनकी पत्नी ने भी जमकर ठुमके लगाए जहां सैकड़ों की भीड़ थी.

हाजीपुरः कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार में नाइट कर्फ्यू लग गया है, लेकिन आप बाहुबली हैं और सत्ता के गलियारे से संबंध रखते हैं तो आपके लिए नाइट कर्फ्यू पर कोई रोक नहीं है. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हाजीपुर के लालगंज में पूर्व विधायक और बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला ने जो किया उससे तो यही लगता है.

दरअसल, बीते 23 अप्रैल को लालगंज में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के भतीजे का उपनयन संस्कार हो रहा था. इसी मौके पर शुक्रवार की रात भोजपुरी की सुपरस्टार कही जाने वाली अक्षरा सिंह को बुलाया गया था. इस दौरान रात भर पार्टी चली, कोरोना गाइडलाइन की ऐसी-तैसी कर दी गई और फिर यहां जमकर नाच-गाना हुआ.

गाइडलाइन को भूलकर आनंद में डूब गए लोग

इस दौरान मुन्ना शुक्ला और उनकी पत्नी ने भी जमकर ठुमके लगाए. सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुटी थी लेकिन जिला प्रशासन हाथ पर हाथ लेकर बैठा था. हिंदी से लेकर कई भोजपुरी गाने बजे जहां लोग कोरोना को भूलकर आनंद में डूब चुके थे. यह शायद सत्ता के नजदीक और बाहुबली होने का फायदा दिया जा रहा था.

कार्बाइन से बॉडीगार्ड ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

इतना ही नहीं बल्कि बाहुबली नेता के बॉडीगार्ड ने तमाम हदें पार कर पुलिस की वर्दी में कार्बाइन से फायरिंग भी की. हैरानी की बात यह है कि यहां ज्यादातार लोगों ने मास्क नहीं पहना था. यह वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है. अब सवाल उठता है कि क्या बिहार में जो स्थिति अभी बन रही है वैसे में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर क्या संदेश दिया जा रहा है. इस मामले में कहा जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: पटना मेयर ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र, कोरोना काल में सफाई कर्मियों के लिए की ये मांग

बिहार: आरा में दोस्तों ने घर से बुलाकर की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget