एक्सप्लोरर

तरारी विधानसभा सीट से एसके सिंह होंगे जन सुराज के उम्मीदवार, प्रशांत किशोर ने जीत का 'फॉर्मूला' भी बताया

Jan Suraaj Party Candidate: प्रशांत किशोर ने कहा कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह बिहार के लाल हैं. उनसे बेहतर तरारी का लाल कोई नहीं हो सकता है.

Bihar By-Elections 2024: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. चारों सीटों पर जन सुराज पार्टी लड़ेगी. बुधवार (16 अक्टूबर) को घोषणा की गई कि तरारी विधानसभा सीट से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह उम्मीदवार होंगे. बाकी तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अभी नहीं की गई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नाम का ऐलान किया गया. इस दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) जीत का फॉर्मूला बताते हुए कहा कि एसके सिंह जनता के आशीर्वाद से तरारी सीट से जीतेंगे.

प्रत्याशी बनते ही एसके सिंह ने कहा कि मैं अग्निवीर योजना के पक्ष में नहीं हूं. इस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है. इसमें सुधार करने की जरूरत है. इसमें जवान उस जज्बे से काम नहीं कर पाएंगे जैसे पहले करते थे. उनसे पूछा गया था कि इस योजना पर आपकी क्या राय है. इस मौके पर मौजूद प्रशांत किशोर ने कहा कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह बिहार के लाल हैं. उनसे बेहतर तरारी का लाल कोई नहीं हो सकता है. अगर आपकी नजर में कोई है तो खोज कर दिखा दीजिए. उनकी पत्नी नहीं, दो बच्चे विदेश में रहते हैं. दिल्ली में सब सुख-सुविधा इनके पास है. सब छोड़कर तरारी आए हैं ताकि जनता की सेवा कर सकें.

दो-तीन दिनों में होगा बाकी तीन सीटों पर ऐलान

प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरी पूरी ताकत इनके साथ है. पीके से पूछा गया कि रिटायर्ड लोगों पर ही आप भरोसा जता रहे. युवाओं को मौका क्यों नहीं दे रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा कि यह तपे तपाए सोना हैं. हर परिस्थिति का सामना कर चुके हैं. अन्य तीन सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान 2-3 दिन में करेंगे. युवाओं को भी मौका देंगे. 

पीके ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम चाहते तो राज्यसभा जा सकते थे, लेकिन नया बिहार बनाने के लिए अपनी मिट्टी बिहार में आकर काम कर रहे हैं. इस सवाल पर कि बिहार में स्थापित पार्टियों के तिलिस्म को कैसे तोड़िएगा? इस पर कहा कि 23 नवंबर को उप चुनाव के नतीजे आएंगे. आप लोग और हम भी यहीं रहेंगे. देखिएगा कैसे तिलिस्म तोड़ेंगे. बिहार में बीजेपी का भविष्य अंधकार में है. इस सवाल पर कि 2025 में विधानसभा चुनाव है. उससे पहले इसी साल चार सीटों पर उपचुनाव है. सेमी फाइनल मानते हैं? पीके ने कहा कि यह उपचुनाव ही फाइनल सेमी फाइनल सब है. जो हारा वह गया.

यह भी पढ़ें- Ritesh Pandey: राजनीति में एंट्री से पहले ही पप्पू यादव पर गजब बोले रितेश पांडेय, सवाल सुनते ही सांसद को दिया करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी
भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी
छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
Mixer Grinder Cleaning Tips: क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
Embed widget