एक्सप्लोरर

Siwan Road Accident: सीवान में बिजली के खंभे से टकराई स्कॉर्पियो, तेज आवाज के बाद लगी आग, 3 मौत, दो जिंदा जले

Death in Road Accident: सराय ओपी के निजामपुर गांव की घटना है. तीन मौत में दो लोगों की पहचान नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

सीवान: सराय ओपी थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में सोमवार तड़के एक स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकरा गई. घटना के बाद तेज आवाज हुई और गाड़ी में आग लग गई. हादसे के बाद चालक गाड़ी से बाहर गिर गया और दो लोग स्कॉर्पियो में ही फंसे रह गए जिससे वे जल गए. इस घटना में तीनों की मौत हो गई. घटना में अब तक सिर्फ एक युवक की शिनाख्त हो पाई है जबकि बुरी तरह से जल जाने के चलते दो लोगों की पहचान नहीं हो पाई है.

सड़क दुर्घटना में हुई मौत में जिस शख्स की पहचान हुई है वह गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी बच्चा प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार है. बाकी दो अन्य लोगों के शव को जलती कार से बाहर निकाला गया और उन्हें भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब उनकी नजर सड़क किनारे झाड़ी में जलती हुई गाड़ी पर पड़ी. इसके बाद आसपास के लोग पास पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी.

पुलिस कर रही घटना की जांच

मौके पर पहुंची सराय ओपी थाने की पुलिस ने बताया कि घटना के बाद स्कॉर्पियो के पास बाहर एक व्यक्ति का शव पड़ा था. पूरी तरह खून से लथपथ था. आशंका जताई जा रही है कि यही कार चला रहा होगा और बिजली के खंभे से टकराने के बाद वह झटके से बाहर आ गया होगा. गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई होगी. वहीं कार में बैठे दो लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गई. फिलहाल इस सड़क हादसे को पुलिस जांच कर रही है. वहीं दो अन्य मृतकों की पहचान भी की कराई जा रही है.

सदर अस्पताल में मौत की पुष्टि

घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. वे बुरी तरह झुलस चुके थे. तीनों को पुलिस सदर अस्पताल लेकर पहुंची जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: शिवानंद तिवारी ने खोली जगदानंद सिंह की पोल, हटाए जाने के सवाल के साथ पुराना इतिहास बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget