एक्सप्लोरर

Siwan News: सिवान में बंद कुछ कुख्यात होंगे दूसरे जेल में शिफ्ट, गुप्त रखा गया नाम, छापेमारी के बाद डीएम का बड़ा खुलासा

Raid in Siwan Jail: सुबह सात बजकर 25 मिनट पर छापेमारी शुरू हुई थी. डीएम अमित पांडेय ने कहा कि कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है लेकिन दो-तीन कैदियों को चिह्नित किया गया है.

सिवानः बिहार के कई जेलों में शनिवार की अल सुबह छापेमारी हुई. इसी क्रम में सिवान के मंडल कारा में भी सुबह सात बजकर 25 मिनट पर छापेमारी हुई. एसडीएम रामबाबू बैठा और एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय के नेतृत्व में यह छापेमारी कुछ देर तक चली. थोड़ी देर के बाद डीएम अमित पांडेय भी जेल पहुंचे. बाहर निकलने के बाद डीएम ने बड़ा खुलासा किया.

डीएम अमित पांडेय ने कहा कि छापेमारी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है लेकिन दो-तीन कैदियों को चिह्नित किया गया है. उन्हें दूसरे जेलों में शिफ्ट कर दिया जाएगा. हालांकि डीएम ने नाम का खुलासा नहीं किया है. नाम को गुप्त रखा गया है. जेल में करीब साढ़े तीन घंटे तक छापेमारी चली लेकिन खैनी और चिनौटी छोड़कर कुछ नहीं मिला.

यह भी पढ़ें- Patna News: रांची में हमला हुआ तो नितिन नवीन को छोड़कर दूसरी दिशा में चली गई झारखंड पुलिस, जानें कैसे क्या हुआ 

शुरू से सुर्खियों में रहा है सिवान जेल

गौरतलब है कि सिवान जेल शुरू से काफी सुर्खियों में रहा है. जब शहाबुद्दीन जिंदा थे और सिवान जेल में थे उस समय भी यह जेल काफी चर्चा में रहा था. ऐसे में अभी भी कई ऐसे कुख्यात हैं जो इस जेल में बंद हैं. इसी को लेकर हो सकता है कि प्रशासन उन्हें दूसरे जेलों में शिफ्ट करना चाह रही हो.

छापेमारी में कहीं मोबाइल तो कहीं हीटर और चाकू

शनिवार की सुबह एक साथ बिहार के कई जेलों में छापेमारी से हड़कंप मच गया. कहीं से टीम को मोबाइल तो कहीं से हीटर और चाकू मिले. जहानाबाद मंडल कारा में डीएम रिची पांडेय और एसपी दीपक रंजन के नेतृत्व में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान यहां से मोबाइल चार्जर, चाकू, हीटर समेत अन्य आपत्तिजनक सामान मिले हैं. नालंदा के बिहारशरीफ मंडल कारा में डीएम शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में छापेमारी की गई. अचानक हुई इस छापेमारी से जेल प्रशासन सहित कैदियों में हड़कंप मच गया. करीब तीन घंटे तक हर बैरक की जांच की गई. इस दौरान दो मोबाइल फोन सिम के साथ बरामद किया गया. मोतिहारी में हुई छापेमारी में कैश और मोबाइल मिला है.

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav 75th Birthday: लालू ने काटा केक, देखिए और पहचानिए कि वीडियो में कौन-कौन है, रोहिणी ने भी किया ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget