एक्सप्लोरर

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के थाने में रात भर में चमचमाती गाड़ी हो जाती है खटारी, जानें हैरान करने वाला मामला

Bihar News: सीतामढ़ी के सोनबरसा थाने का एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. गाड़ियों से जुड़े मामले में जांच के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष को थानाध्यक्ष कर दिया है.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी की पुलिस का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गाड़ी को जब्त कर पुलिस के हवाले किया गया था, वहां के थानाध्यक्ष ने रात्रि में उस गाड़ी को ही बदल डाला. जब्त चमचमाती गाड़ी के बदले दूसरी खराब गाड़ी खड़ी कर दी. जांच में मामले की पुष्टि के बाद एसपी मनोज कुमार तिवारी ने दोषी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है. मामला सोनबरसा थाने का है और 15 दिन पहले की बात बताई जा रही है. यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

काफी गोपनीय तरीके से मामले की हुई जांच

सोनबरसा थानाध्यक्ष ने गाड़ियों की हेराफेरी की थी. थानाध्यक्ष ने काफी शातिराना अंदाज में इस कारनामे को अंजाम दिया था, लेकिन गाड़ी की हेराफेरी में सबूत हाथ लगने के बाद एसपी ने कार्रवाई की है. पुलिस काफी गोपनीय तरीके से इसकी जांच कर रही थी. कार्रवाई के बाद पूरा मामला उजागर हुआ है.

23 जुलाई की रात की घटना

बताया जा रहा है कि 23 जुलाई की रात करीब 12 बजे एएलटीएफ टीम के एसआई अरविंद कुमार दोहरे और एएसआई सिकंदर यादव ने सोनबरसा थाना क्षेत्र के चक्की गांव के समीप से शराब लदी एक गाड़ी को जब्त कर सोनबरसा पुलिस को सौंप दिया था. इस दौरान गाड़ी चालक और तस्कर भाग निकले थे. थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनीष कुमार और पीएसआई मुकेश कुमार की उपस्थिति में गिनती कर शराब रखी गई. इसका वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी भी कराई गई थी.

गाड़ी की हेराफेरी के मिले सुराग

बताया जा रहा है कि गाड़ी के बदलने के दौरान नंबर प्लेट की भी हेराफेरी की गई. यह सब करने के क्रम में हेराफेरी के कई सुराग मिले हैं. जब्त गाड़ी से नंबर प्लेट निकाल कर बदली गाड़ी में सही तरीके से उसे सेट नहीं किया गया था. एएलटीएफ टीम शराब के साथ चमचमाती गाड़ी जब्त की थी, जबकि मौके पर सुबह में जो गाड़ी थी, वह मानो कबाड़खाने से लाया गया लगता था. बताया गया कि जब्त गाड़ी एसएलई मॉडल की थी, जबकि बदली गई स्कॉर्पियो एम हॉक लिखा हुआ है.

सोनबरसा थानाध्यक्ष निलंबित

शराब लदी स्कार्पियो बदलने के मामले में एसपी मनोज कुमार तिवारी ने सोनबरसा थानाध्यक्ष मनीष कुमार को निलंबित कर दिया है. एसपी ने एसडीपीओ सदर- 2 आशीष आंनद को इस प्रकरण की जांच का जिम्मा सौंपा था. आनंद ने थाने में लगे सीसीटीवी की जांच की, तो उसमें छेड़छाड़ किया गया था. थानाध्यक्ष का जवाब भी एसडीपीओ सदर- 2 को खास संतोषजनक नहीं लगा. एसडीपीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने कार्रवाई की है.

ये भी पढ़ें: Begusarai Triple Murder Case: बेगूसराय ट्रिपल मर्डर केस में घायल चौथे बच्चे की मौत, पटना में चल रहा था इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget