एक्सप्लोरर

Begusarai Triple Murder Case: बेगूसराय ट्रिपल मर्डर केस में घायल चौथे बच्चे की मौत, पटना में चल रहा था इलाज

Begusarai News: यह घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रशीदपुर के चिरंजीवीपुर वार्ड नंबर 12 में हुई थी. घायल अंकुश को इलाज के लिए बेगूसराय से पटना रेफर किया गया था.

Begusarai News: बेगूसराय में बीते शुक्रवार (09 अगस्त) की रात घर में घुसकर किसी ने धारदार हथियार से एक परिवार के सदस्यों पर सोए अवस्था में हमला किया था. इसमें पति-पत्नी और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसका इलाज पटना में चल रहा था. मंगलवार (13 अगस्त) की सुबह घायल बच्चे की भी मौत हो गई.

यह घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रशीदपुर के चिरंजीवीपुर वार्ड नंबर 12 में हुई थी. वारदात के दिन जिन लोगों की मौके पर मौत हुई थी उनमें संजीवन सिंह उर्फ संजीवन महतो (उम्र करीब 45 वर्ष), उनकी पत्नी संगीता देवी (उम्र करीब 40 वर्ष) और पुत्री सपना कुमारी (उम्र करीब 10 से 12 वर्ष) शामिल हैं. इस घटना में अंकुश कुमार (उम्र करीब 6-7 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसका इलाज पटना में चल रहा था. इस तरह परिवार के चार सदस्यों की मौत हो चुकी है. बता दें कि इस घटना में एक बच्चे ने मौके से भागकर जान बचाई थी.

अंकुश के इलाज में कई संगठन आए थे आगे

गंभीर रूप से घायल होने के बाद अंकुश को इलाज के लिए बेगूसराय से पटना रेफर किया गया था. उसके इलाज में जिले के कई संगठन भी आगे आए थे. शहर के एक चर्चित अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. निशांत रंजन ने मदद की. डॉ. निशांत रंजन ने बताया कि अंकुश का परिवार बेहद ही गरीब है. इसका इलाज होना संभव नहीं है इसलिए एक चिकित्सक के नाते और समाज के नाते इलाज का जिम्मा लिया था उन्होंने. उन्होंने मंगलवार को इस संबंध में बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की थी कि अंकुश की जान बच जाए. उन्हें अफसोस है कि उसकी जान बचाने में वे लोग कामयाब नहीं हो सके.

वहीं इस पूरे मामले में बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि नौ अगस्त को रशीदपुर के चिरंजीवीपुर में ट्रिपल हत्याकांड हुआ था. इसमें घायल हुए एक बच्चे की पटना में मंगलवार की सुबह इलाज के क्रम में मौत हो गई. इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल! तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget