एक्सप्लोरर

Bihar News: सीतामढ़ी में घर से बुलाकर बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली, परिजनों ने बताया- सौतेली सास से चल रहा था जमीन विवाद

Sitamarhi News: मामला नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला गांव का है. मृतक की पहचान चकमहिला निवासी रामदेव यादव के पुत्र 47 वर्षीय हनुमान यादव के रूप में की गई है.

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में बुधवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या (Sitamarhi News) कर दी गई. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि घर से बुलाकर बदमाशों ने गोली मार दी. इस दौरान आस पास में लोग भी थे, लेकिन किसी ने अपराधियों को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई. लोगों ने बताया अपराधियों की संख्या दो थी. दोनों बुलेट से आए थे. यह घटना दिन के करीब तीन बजे की है. मामला नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला गांव का है. परिजन ने गोली से जख्मी व्यक्ति को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

बुलेट से पहुंचे थे अपराधी

मृतक की पहचान चकमहिला निवासी रामदेव यादव के पुत्र 47 वर्षीय हनुमान यादव के रूप में की गई है. परिजनों का आरोप है कि नगर थाना पुलिस भी इस घटना के लिए जिम्मेवार है. परिजनों ने बताया कि जब विवाद के बारे में बताने या शिकायत करने की कोशिश की गई तो पुलिस द्वारा डांट-फटकार कर भगा दिया जाता था. परिजन का कहना है कि एक बुलेट पर दो की संख्या में अपराधी थे और दोनों हेलमेट पहने हुए थे.

पुलिस पर परिजनों का गंभीर आरोप

मृतक हनुमान यादव के ससुर की दो शादी है, उसकी दूसरी पत्नी पर उक्त घटना को अंजाम दिलाने का आरोप लगाया गया है. ससुराल की जमीन को लेकर हनुमान यादव की दूसरी सास से कई वर्षो से विवाद चला आ रहा है.  इसी प्रकरण की शिकायत करने पर नगर थाना पुलिस द्वारा हनुमान को डांट-फटकार कर भगा दिया जाता था. परिजनों ने नगर थाना प्रभारी पर सीधा आरोप लगाया है कि विपक्ष से रिश्वत लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे. वहीं, इस मामले को लेकर सीतामढ़ी के एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद का प्रतीत हो रहा है. मामले की जांच कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में शीतलहर का कहर, मोतिहारी में ठंड लगने से कक्षा छह के छात्र की हुई मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget