एक्सप्लोरर

Sitamarhi Murder: सीतामढ़ी में गोली मारकर लड़की की हत्या, कमरे में सोई थी, खिड़की से फायरिंग कर मौत के घाट उतारा

Sitamarhi News: पुलिस ने प्रेम प्रसंग में हत्या की बात से फिलहाल इनकार किया है. डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी मोहल्ले की घटना है. पुलिस जांच कर रही है.

सीतामढ़ी: जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी मोहल्ले में शनिवार (30 सितंबर) की देर रात अज्ञात शख्स ने इंटर में पढ़ने वाली छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस कारणों का पता लगा रही है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें कही जा रही हैं. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इसके पीछे का कारण क्या है.

खिड़की से छात्रा को मारी गोली

बताया जाता है कि छात्रा अपने कमरे में सोई थी. बगल में उसके दो भाई भी सोए थे. खिड़की से गोली चलाकर लड़की को मौत के घाट उतार दिया गया. गोली लगने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. उसका नाम ज्योति कुमारी है. गोली उसके सिर में लगी थी. उसके पिता छेदीलाल साह ने बताया कि बेड पर उनका बड़ा पुत्र भी सोया था. पुत्र के कपड़े भी खून से भीग गए थे. उसकी नींद खुली तो उसने बहन को मृत पाया. उसके चिल्लाने पर परिजन उठे और बाद में पुलिस को सूचना दी.

फेरी लगाकर बर्तन बेचते हैं पिता

जानकारी के अनुसार ज्योति के पिता फेरी लगाकर बर्तन बेचते हैं. बच्चों को पढ़ाने के लिए कैलाशपुरी में किराए के मकान में पांच वर्षों से रह रहे हैं. बताया गया कि रात में टीवी पर सीरियल देखने के बाद सभी सदस्य सोने चले गए थे. घटना की जानकारी उन्हें पुत्र से मिली. गोली चलने की आवाज वे नहीं सुन सके.

इधर, घटना की सूचना पर सदर डीएसपी राम कृष्णा मौके पर पहुंचे और तहकीकात की. उन्होंने मीडिया को बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. एक से दो दिन के अंदर मामला साफ हो जाएगा. प्रेम प्रसंग में हत्या की बात से फिलहाल इनकार किया है. कहा कि तहकीकात के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. गौरतलब है कि मृतका के पिता मूल रूप से गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिक चौक गांव के मूल निवासी हैं.

यह भी पढ़ें- Arrah News: आरा में ट्रैक पर फंसी थी स्कॉर्पियो तभी आ गई इंटरसिटी, जोरदार टक्कर के बाद 15 फीट दूर गिरी कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget