एक्सप्लोरर

Sitamarhi Murder: सीतामढ़ी में फाइनेंस कर्मी की दिनदहाड़े हत्या, ससुराल से कार्यालय जाने के दौरान मारी गोली

Bihar Crime News: यह पूरा मामला सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिक चौक का बताया जा रहा है. मानिक चौक काली मंदिर के समीप घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है.

सीतामढ़ी: बेखौफ बदमाशों ने सीतामढ़ी में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार (6 फरवरी) सुबह की है. अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े हत्या की इस घटना को अंजाम और फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर जांच की. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है.

गाढ़ा थाना क्षेत्र का है पूरा मामला

दरअसल यह पूरा मामला सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिक चौक का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के इमली बाजार वार्ड नंबर 10 निवासी निरंजन कामद के पुत्र पवन कामद के रूप में की गई है. बताया जाता है कि पवन कामद बीते चार वर्षों से बेल स्टार कंपनी में बतौर ग्रुप लोन देने का काम करते थे. वह अपने ससुराल से बाइक से रुन्नीसैदपुर स्थित ब्रांच जा रहे थे. इसी दौरान मानिक चौक काली मंदिर के समीप घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने पवन को गोली मार दी. गोली लगने से मौके पर ही पवन कामद की मौत हो गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

गाढ़ा थानाध्यक्ष रॉकी कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए गए हैं. मामले की जांच की जा रही है. अब तक अपराधियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है.

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं घटना के संबंध में मृतक पवन कामद की पत्नी रूपा देवी ने बताया कि ऑफिस जाने के दौरान उनके पति को गोली मारी गई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. रो-रोकर बुरा हाल है. आसपास के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते दिखे. 

यह भी पढ़ें- Begusarai Murder: बेगूसराय में दोस्त की हत्या, सुबह-सुबह फोन कर घर से बुलाया था, फिर मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget