एक्सप्लोरर

Bihar News: गयाजी में SI अनुज कश्यप ने की आत्महत्या, मीडिया सेल में थी तैनाती, 2 साल पहले हुई थी शादी

SI Anuj Kashyap Committed Suicide: अनुज कश्यप 2019 बैच के एसआई थे. बताया जाता है कि 2022 से गयाजी में उनकी पोस्टिंग थी. आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है.

बिहार के गयाजी में शुक्रवार (08 अगस्त, 2025) की सुबह एक एसआई का फंदे से लटका शव मिला जिसके बाद हड़कंप मच गया. यह आत्महत्या का केस माना जा रहा है. मृतक एसआई अनुज कश्यप की मीडिया सेल (गयाजी एसएसपी कार्यालय में) में तैनाती थी.

आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है. इस घटना के बारे में अनुज कश्यप के घर वालों को सूचना दे दी गई है. पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है. जांच के बाद पता चलेगा कि आखिर अनुज कश्यप ने क्यों इस तरह का कदम उठाया है. इस घटना के सामने आने के बाद आसपास के लोग भी हैरान हैं.

सहरसा के बनगांव के रहने वाले थे अनुज

अनुज कश्यप रामपुर थाना क्षेत्र के मोहन नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहते थे. यहीं से शव बरामद हुआ है. वे सहरसा जिले के बनगांव के रहने वाले थे. दो साल पहले उनकी शादी हुई थी. वह अकेले गयाजी में रहते थे.

2019 बैच के एसआई थे अनुज कश्यप

2019 बैच के एसआई थे. बताया जाता है कि 2022 से गयाजी में उनकी पोस्टिंग थी. शुक्रवार की सुबह दोस्तों ने लगातार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठाया तो शक हुआ. इसके बाद सीढ़ी लगाकर कमरे में झांका गया तो अनुज का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया. फंदे से लटके शव की सूचना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई.

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. मृतक एसआई के परिजनों सूचना के बाद गयाजी के लिए निकल गए हैं. बताया जाता है कि परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. एसएसपी आनंद कुमार ने कहा है कि मामले की जांच हो रही है. एफएसएल की टीम को मौके पर भेजा गया है.

यह भी पढ़ें- जवाब दे पाएंगे मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल? प्रशांत किशोर ने लगाए सनसनीखेज आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget