एक्सप्लोरर

Shravani Mela 2021: पहली सोमवारी के दिन ‘मिनी काशी’ पहुंचे श्रद्धालु, बिना दर्शन और पूजा किए ही लौटे

कोरोना को लेकर बीते दो साल से कांवड़ यात्रा बंद है. बिहार के अलग-अलग जिलों से करीब चार से पांच लाख कांवड़ यात्री हर साल बक्सर पहुंचकर पूजा करते थे. इस बार ऐसे ही लौटना पड़ा.

बक्सरः कोरोना की वजह से बिहार में फिलहाल मंदिरों के खोले जाने पर रोक है. इसकी वजह से बक्सर के रामरेखा घाट को भी जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सील कर दिया है. हालांकि सावन की पहली सोमवारी के दिन जल चढ़ाने के लिए गेरुआ वस्त्राधारण किए कुछ श्रद्धालु तो पहुंचे लेकिन वह ना तो जल चढ़ा पाए और ना ही बाबा का दर्शन कर पाए. उन्हें ऐसे ही वापस लौटना पड़ा.

दरअसल, सावन चढ़ते ही बक्सर का रामरेखा घाट और बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ की नगरी ब्रह्मपुर धाम पूरी तरह से शिवमय हो जाता है. मिनी काशी के रूप में प्रसिद्ध यह नगरी शिव भक्तों की गहमागहमी से पूरे माह गुलजार नजर आता है. श्रद्धालु गंगा स्नान कर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा ब्रह्मपुर के साथ-साथ गुप्ता धाम और अन्य शिवालयों के लिए प्रस्थान करते हैं, लेकिन इस साल भी सावन में प्रतिबंध की वजह से सन्नाटा ही रह गया है.

प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सावन में मंदिर पूरी तरह से बंद रहेगा. केवल पुजारियों द्वारा सुबह व शाम मंदिर में आरती और भोग लगाया जाएगा. मुख्य प्रवेश द्वार के साथ-साथ निकास द्वार को भी पूरे सावन बंद रखा जाएगा.

भगवान सभी जगह, इसलिए घरों में ही करें पूजा

वहीं, एसडीएम केके उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी चौक चौराहों पर दंडाधिकारी लगाए गए हैं, जॉइंट आदेश के बाद देवालय बंद हैं. ऐसे में सभी से अपील है कि भीड़-भाड़ वाले जगहों पर इकट्ठा ना हों. सभी अपने अपने घरों में पूजा अर्चना करें. आस्था जीवन से जुड़ा है, जीवन सुरक्षित रहेगा तो सब कुछ ठीक रहेगा. भगवान सभी जगह हैं इसलिए घरों में ही पूजा-अर्चना करें.

कोरोना की वजह से 2 साल से कांवड़ यात्रा रद्द

बता दें कि कोरोना संक्रमण को लेकर बीते दो साल से कांवड़ यात्रा बंद है. बिहार के अलग-अलग जिलों से कांवड़ यात्री यहां आते थे. करीब चार से पांच लाख कांवड़ यात्री हर साल यहां पहुंचकर पूजा करते थे, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की आहट को देखते हुए कांवड़ यात्रा रद्द करने के साथ मंदिरों को भी अभी बंद रखा गया है. इसकी वजह पांडा और दुकानदारों की कमाई पर भी असर पड़ा है.

यह भी पढ़ें- 

बिहार के मुख्यमंत्री से तेजस्वी यादव नाराज, बोले- विधानसभा में पहले माफी मांगें CM नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget