एक्सप्लोरर

Shahnawaz Hussain: 'बिहार में खेला तो RJD के साथ हो गया, अब क्या हेमंत सोरेन...', शाहनवाज हुसैन बहुत कुछ कह गए

Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने गया में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले दरवाजे से लालटेन वाले आ गए थे और लालटेन वालो ने 17 महीने की घुसपैठ कर ली थी.

गया: बोधगया में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने आज रविवार को प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को भारत रत्न (Bharat Ratna) मिला है. राजनीति में उन्होंने ऊंचा स्थान प्राप्त किया. जिनको अभी ईडी (ED) तलाश रही है वह लाल कृष्ण आडवाणी से सीखे. बिहार में एक नई परिस्थिति के बीच आए हैं. जनता की चुनी हुई सरकार आई है. वहीं, आगे उन्होंने फ्लोर टेस्ट के पहले बिहार में खेला पर कहा कि अब खेला क्या होगा? खेला तो आरजेडी के साथ हो गया और कितना खेला करेंगे. हेमंत सोरेन, आरजेडी और अरविंद केजरीवाल तो खेला ही करते रहते हैं और अब इनके साथ खेला होता है. हेमंत सोरेन के साथ जो खेला हुआ क्या वह खेला करना चाहते हैं? किससे खेलेंगे अभी तो वह ईडी से खेल रहे हैं.

'इंडिया' पर शाहनवाज का हमला

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अब नीतीश कुमार एनडीए के साथ आए हैं. 'इंडिया' गठबंधन पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है. इसमें जो नींव थे वह नीतीश कुमार थे. अब जब नींव निकल गई तो 'इंडिया' गठबंधन नाम का एक वस्तु बना था जो ध्वस्त हो गया है. अब बिहार में तरक्की तेज से होगी. पुराने सारे गिले शिकवे भुलाकर नई शुरुआत की है. गया को औधोगिक पहचान बनाने की दिशा में कार्य शुरू हुआ था जो स्लो हो गया था क्योंकि आरजेडी का भांप वाला इंजन आ गया था. अब वंदे भारत एक्सप्रेस का जो इंजन है वह जुड़ गया है. अब डबल इंजन की सरकार हो गई है.

सुशासन स्थापित रहेगा- शाहनवाज हुसैन

विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन साथ ही रहेगा? इस सवाल पर बीजेपी नेता ने कहा कि गारंटी तो हमारी और आपकी भी नहीं है, लेकिन इक्कठे रहेंगे अभी यह गारंटी है. लोकसभा का फार्मूला बन गया है जो सार्वजनिक करेंगे. कुशवाहा समाज पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बयान पर कहा कि हमने बयान नहीं सुना है, लेकिन बिहार की हर जाति और हर नागरिक की सुरक्षा देना सरकार का धर्म होता है. सुशासन स्थापित रहेगा. जीतन राम मांझी को आरजेडी के आमंत्रण की चर्चा पर उन्होंने कहा कि चर्चाएं बहुत होती हैं, लेकिन बिहार में आरजेडी पर्चा तो निकला नहीं.

'पिछले दरवाजे से लालटेन वाले आ गए थे'

भारत रत्न पर हुसैन ने कहा कि आरजेडी का वश चले तो लालू यादव के लिए भी सम्मान मागेंगे. आरजेडी लालू की पार्टी है, लेकिन एक बार भी लालू के लिए नाम नहीं ले रहा है. आरजेडी जब सरकार में रहती है तो सम्मान क्यों नही देती है? केंद्र में 10 साल का हुकूमत रहा था. उस वक्त सो रहे थे. जब कर्पूरी ठाकुर को सम्मान मिला है तो दर्द हो रहा है. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि 2020 में जनता ने बीजेपी और नीतीश के एनडीए की सरकार बनाई थी, लेकिन पिछले दरवाजे से लालटेन वाले आ गए थे और लालटेन वालो ने 17 महीने की घुसपैठ कर ली थी. जनता ने आरजेडी को सेवा करने का और हुकूमत करने का अधिकार नहीं दिया था. उन्हें विपक्ष में बैठने के लिए दिया था.

ये भी पढ़ें: Bihar News: NDA की सरकार बनने के बाद नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, सभी आयोग को किए गए भंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget