एक्सप्लोरर

लालू यादव ने कर दिया बड़ा खेल! RJD में शामिल होंगे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा, 2025 में मिलेगा टिकट?

Osama Shahab: 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में तेजस्वी यादव खुद ओसामा शहाब को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे. रविवार की सुबह 10:45 बजे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है.

Osama Shahab Will Join RJD: पूर्व सांसद और आरजेडी के बाहुबली दिवंगत नेता रहे शहाबुद्दीन (Shahabuddin) के बेटे ओसामा शहाब रविवार (27 अक्टूबर) को लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. रविवार को पटना में वह आरजेडी का दामन थामेंगे. उनके साथ उनकी मां हिना शहाब (Hena Shahab) भी रहेंगी.

2025 में बिहार में विधानसभा का चुनाव है. उससे पहले पार्टी में ओसामा के शामिल होने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या 2025 में टिकट देने की तैयारी हो रही है? क्या 2025 में वे विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे? क्या लालू ने बड़ा खेल कर दिया है? सियासी गलियारे में इस तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

दोनों परिवार के बीच दिख रही थी दूरी

राजनीति में कब कौन किसके करीब आ जाए कोई नहीं जानता. लालू प्रसाद यादव और दिवंगत नेता शहाबुद्दीन के बीच की जो रिश्ते थे वह जगजाहिर है. हाल के समय में पारिवारिक और राजनीतिक तौर पर दोनों ही परिवारों में काफी दूरियां हो गई थी. बागी तेवर अपना कर दिवंगत नेता शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने 2024 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ीं. हालांकि हार गई थीं. अब खबर है कि दोनों परिवारों के बीच जो दूरियां थीं वह कम हो चुकी हैं.

तेजस्वी यादव दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता

रविवार को पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में तेजस्वी यादव खुद ओसामा शहाब को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे. रविवार की सुबह 10:45 बजे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है. इसे तेजस्वी यादव संबोधित करेंगे. अब देखना होगा कि पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद क्या 2025 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी ओसामा को मौका देती है या नहीं.

बता दें कि बिहार में इन दिनों मुस्लिम वोट बैंक को लेकर खूब सियासत हो रही है. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भी पार्टी बनाई है. उन्होंने ऐलान किया है कि मुस्लिमों को हक के अनुसार मौका दिया जाएगा. दूसरी ओर चर्चा है कि मुस्लिम वोटर का एक वर्ग तेजस्वी यादव से छटक रहा है. ऐसे में अब ओसामा शहाब का राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होना बताता है कि तेजस्वी यादव अपने कोर वोटर एमवाई समीकरण को छटकने नहीं देना चाहते हैं. 

2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों परिवारों में काफी तल्खी दिखी थी. चर्चा तेज थी कि आरजेडी की ओर से हिना शहाब को लोकसभा का टिकट दिया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ. टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय ही मैदान में उतरने का फैसला लिया था. अब देखना होगा कि पार्टी में शामिल कराने के बाद ओसामा शहाब को कितनी तवज्जो दी जाती है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: पूर्णिया में हादसे का शिकार हुईं मंत्री लेसी सिंह, ICU में कराया गया भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget