एक्सप्लोरर

शहाबुद्दीन के समर्थकों ने लालू यादव और तेजस्वी के खिलाफ खोला मोर्चा, पुतला दहन कर जताया विरोध

शहाबुद्दीन के समर्थकों ने लालू यादव और तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला दहन किया. साथ ही शहाबुद्दीन के समर्थकों उनके पुतले की चप्पलों से पिटाई भी की. इस दौरान समर्थकों ने पूरे लालू परिवार के खिलाफ नारे लगाए.

सिवान: बिहार के सिवान संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से जो व्यवहार किया गया, उससे शहाबुद्दीन साहब के समर्थकों में काफी नाराजगी है. तेजस्वी यादव और लालू यादव के खिलाफ उनका विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सिवान में जगह-जगह पर उनके पुतले जलाए जा रहे हैं. 

पूरे लालू परिवार के खिलाफ लगाए नारे

इसी क्रम में सोमवार को सिवान के बड़हरिया प्रखंड स्थित लकड़ी दरगाह के पास शहाबुद्दीन के समर्थकों ने लालू यादव और तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला दहन किया. साथ ही शहाबुद्दीन के समर्थकों उनके पुतले की चप्पलों से पिटाई भी की. इस दौरान समर्थकों ने पूरे लालू परिवार के खिलाफ नारे लगाए. साथ ही शहाबुद्दीन अमर रहे का भी नारा लगाया. 

किस बात को लेकर है विवाद ?

गौरतलब है कि बिहार के सिवान संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुके आरजेडी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन का दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में 8 अप्रैल की सुबह निधन हो गया था. कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया था. कोरोना संक्रमित होने की वजह से उनके पार्थिव शरीर को बिहार नहीं लाया जा सका. 

इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहब अकेले ही परिस्थिति से निपटने रहे. पार्टी के कोई नेता दिल्ली नहीं पहुंचे. इसी बात पर विवाद जारी है. सूत्रों की मानें तो शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब भी इस बात से काफी नाराज हैं. यही वजह है कि बिहार लौटने के बाद भी वे पार्टी के नेताओं से नहीं मिल रहीं हैं.

यह भी पढ़ें - 

बिहारः कोरोना में मानने को तैयार नहीं लोग, अब मुजफ्फरपुर में जमकर लगे बार-बालाओं के ठुमके

नीतीश कुमार के मंत्री ने तेजस्वी पर साधा निशाना, ट्वीट कर पूछा- क्या लालू जी की खून...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है'
बांकीपुर में BJP की हार पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है'
Exclusive: सम्राट चौधरी को CM पद से हटाकर ही मानेंगे प्रशांत किशोर? BJP को सलाह- 'हमें ऐसा मुख्यमंत्री दें जो...'
Exclusive: सम्राट चौधरी को CM पद से हटाकर ही मानेंगे प्रशांत किशोर? BJP को दे दी यह सलाह
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget