एक्सप्लोरर

Siwan News: 6 दिनों से लापता 3 युवकों का नहीं चला पता, लावारिस मिली थी स्कॉर्पियो, जांच के लिए SIT का गठन

सात नवंबर से तीनों युवक गायब हैं. इस मामले में सिवान नगर थाना और हुसैनगंज थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी भी दर्ज की गई है. कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

सिवानः बिहार के सिवान में सात नवंबर से गायब तीन युवकों के मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन कर किया गया है. इस मामले में 3-4 लोगों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है. हालांकि अब तक इस मामले में कुछ पता नहीं चल पाया है. सिवान एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. अनुसंधान किया जा रहा है. एसआईटी का गठन किया गया है. तीन युवकों के इस तरह से गायब होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. इस मामले में सिवान नगर थाना और हुसैनगंज थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी भी दर्ज की गई है.

इस मामले में सिवान शहर के रामनगर आंदर ढाला निवासी सुनीता सिंह ने बताया कि उनका बेटा विशाल सिंह अपने दो मित्र अंशु सिंह और परमेंद्र यादव के साथ सात नवंबर को स्कॉर्पियो से सिवान से बाहर गया था, लेकिन देर रात तक वो घर नहीं लौटा. काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला. अगले दिन मीरगंज थाने से फोन आया और कहा गया कि उनकी स्कॉर्पियो मिली है, आकर ले जाएं.

यह भी पढ़ें-  Bihar Poisonous Liquor: समस्तीपुर में जहरीली शराब से एक और युवक की मौत, दूसरा भर्ती, दस दिनों में 8 लोगों की गई जान

अनहोनी की आशंका से घबराए परिजन

इसके बाद वे लोग सिवान नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पहुंचे लेकिन नगर थाना में शिकायत दर्ज नहीं हुई. उन्हें यह कहकर वापस लौटा दिया गया कि ये उनके थाना क्षेत्र का मामला नही है. पीड़ित परिजन इसके बाद सिवान एसपी कार्यालय पहुंचे लेकिन वहां भी एसपी से मुलाकात नही हुई थी. इसके बाद परिजनों ने फोन पर एसपी अभिनव कुमार को सूचना दी. एसपी के निर्देश के बाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. इधर परिजन अपने बेटे के लापता होने के बाद किसी अनहोनी की आशंका से घबराए हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: गोपालगंज में वृद्ध की हत्या, पहले गले में रस्सी बांधकर उसकी पिटाई की फिर अधमरा होने के बाद मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'
मुख्य सचिव ने की पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा, कई नए रूट पर चलेगी मेट्रो ट्रेन, लिया गया फैसला
मुख्य सचिव ने की पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा, कई नए रूट पर चलेगी मेट्रो ट्रेन, लिया गया फैसला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget