एक्सप्लोरर

बिहार के लिए हादसों का सोमवारः तीन अलग-अलग जिलों में डूबने से सात लोगों की मौत

सिवान में नहाने के दौरान दो सगे भाई डूब गए जबकि भागलपुर में नाव पलटने से हादसा हुआ है. वहीं, रोहतास में मांझर कुंड में डूबने से दो युवकों की मौत हुई है.

सिवान/रोहतास/भागलपुरः सोमवार को तीन अलग-अलग जिलों में पानी में डूबने से सात लोगों की मौत हो गई. सात लोगों की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. सिवान में दो बच्चे, रोहतास में दो युवक और भागलपुर में तीन किशोरियों की डूबने से मौत हुई है.   

सिवान में नहाने के लिए पोखर में गए थे दो बच्चे

पहली घटना सिवान की है जहां गोरियाकोठी में पोखर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई. गोरियाकोठी थाना इलाके के सैदपुरा गांव के रहने वाले टाइगर तिवारी के दो बेटे आर्यन कुमार तिवारी (8 वर्ष) और आनंद कुमार तिवारी (9 वर्ष) घर के सामने स्थित पोखर में नहाने गए थे. इस दौरान दोनों डूब गए. आनन-फानन में दोनों को पानी से निकालकर सिवान सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

रोहतास में मांझर कुंड में नहाने के दौरान दो युवक डूबे

रोहतास के दरीगांव थाना क्षेत्र का है जहां मांझर कुंड से सोमवार को दो युवकों की लाश मिली. रविवार को कैमूर पहाड़ी पर स्थित मांझर में पिकनिक मनाने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे. इसी दौरान झरना में नहाने के क्रम दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. सोमवार को शव मिला. मृतक डालमियानगर थाना क्षेत्र के सिंधौली निवासी विरेंद्र पांडेय का 21 वर्षीय पुत्र आदित्य आनंद उर्फ अमन कुमार और स्व. शहाबुद्दीन अंसारी का 19 वर्षीय पुत्र समर राज उर्फ सद्दाम अंसारी है. दरीगांव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की.

भागलपुर में नाव पलटने से तीन किशोरियों की मौत

तीसरी घटना भागलपुर की है जहां गंगा पार से घास लाने के क्रम में नाव पलट गई. इस हादसे में तीन किशोरियों की डूबने से मौत हो गई. मामला नारायणपुर थाना और नाथनगर थाना के सीमांतर क्षेत्र स्थित नुर्दिनपुर दुधैला सहजादपुर पंचायत का है. मरने वालों में रणजीत मंडल की दो बेटी सोनाली (11 वर्ष) और कोमल (15 वर्ष) है. वहीं, तीसरी लड़की उनकी भगिनी उषा है जिसकी उम्र 13 साल है. पांच किशोरियां गंगा पार से छोटे नाव पर घास लेकर आ रहीं थीं. इसी दौरान अचानक नाव हिचकोले खाने लगा और देखते ही देखते नाव पलट गई. दो अन्य लड़कियों का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, घर में मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget