एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2025: चुनावी वर्ष में कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के वरिष्ठ नेता ने थाम लिया JDU का दामन

Ashok Ram: अशोक राम बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता, कार्यकारी अध्यक्ष, मंत्री भी रह चुके हैं. कांग्रेस सीडब्ल्यूसी और सीईसी के सदस्य भी रह चुके हैं.

चुनावी वर्ष में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. वरिष्ठ नेता अशोक राम रविवार को कांग्रेस छोड़कर जेडीयू में शामिल हो गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. मंत्री विजय चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, जदयू कोटे के मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री रत्नेश सदा इस मौके पर मौजूद रहे. 

बड़े दलित चेहरे हैं अशोक राम

अशोक राम बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता, कार्यकारी अध्यक्ष, मंत्री भी रह चुके हैं. कांग्रेस सीडब्ल्यूसी और सीईसी के सदस्य भी रह चुके हैं. 6 बार विधायक रहे हैं. अशोक राम के बेटे अतिरेक भी जदयू में शामिल हुए.

अशोक राम ने कहा कि "नीतीश कुमार के कामकाज से प्रभावित होकर जेडीयू में आया हूं. आज का दिन मेरे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है. आज बिहार को नीतीश की जरुरत है. इसलिए जेडीयू में आया हूं. 2025 फिर से नीतीश के नारे को पूरा करना है."

वहीं विजय चौधरी ने कहा, "अशोक राम बड़े दलित चेहरे हैं, कांग्रेस में दलितों को अपमानित किया जाता है. उनके आने से जदयू को मजबूती मिलेगी. सीएम नीतीश के काम में उनको भरोसा है इसलिए आए हैं."

कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि "जिस जगह से अशोक राम जी आते है कुशेश्वर स्थान. वहां के लोगों के मन में उनके लिए अथाह प्रेम रहा है. दलितों को जो मान सम्मान मिलना चाहिए वो सम्मान सिर्फ नीतीश जी ही दे सकते हैं और दे रहे हैं."

'महागठबंधन ने दलितों को यूज किया'

महागठबंधन ने सिर्फ दलितों को वोट के लिए यूज किया. नीतीश कुमार ने बिहार को बदल दिया है और आगे भी बदलेंगे. जनता को नीतीश पर पूरा भरोसा है. महागठबंधन के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं. जल्द ही भगदड़ मचेगी. कांग्रेस में तो कुछ बचा नहीं है. संजय झा ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि SIR पर सवाल उठा रहे थे, अब खुद सवालों के घेरे में हैं. क्राइम किए हैं. दो वोटर आईडी कार्ड है.

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: क्या शकील अहमद बचा पाएंगे कांग्रेस का किला? किसे चुनेगी कदवा की जनता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget