एक्सप्लोरर

Bihar SIR: एसआईआर के दूसरे फेज में हो जाएं अलर्ट, वोटर लिस्ट में नाम के लिए BLO को देने होंगे ये दस्तावेज

Voter List: वोटर लिस्ट ड्राफ्ट में अगर किसी का नाम गलत है या नाम नहीं आया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आप अपने पूरे दस्तावेज के साथ बीएलओ से संपर्क करें.

बिहार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 के तहत एक अगस्त से नया नाम जोड़ने, दावा आपत्ति, गलत नाम को हटाने  नाम या पता को सुधार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. चुनाव आयोग के जरिए पहले चरण की सफलता के बाद दूसरे चरण में भी पूरे बिहार में 77,895 मतदान केंद्रों पर नियुक्त बीएलओ काम में जुट गए हैं.

एक अगस्त से एक सितंबर तक दस्तावेज करें जमा

एसआईआर के आदेश के अनुसार एक अगस्त से एक सितंबर तक कोई भी मतदाता या राजनीतिक दल निर्धारित प्रपत्र भरकर किसी भी छूटे हुए योग्य मतदाता के नाम को जोड़ने या किसी अपात्र मतदाता का नाम हटाने के लिए दावा या आपत्ति संबंधित ईआरओ को प्रस्तुत कर सकते हैं. पहले चरण में जिस मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में नहीं आया है या नए मतदाता का नाम जोड़ना है या किसी का नाम गलत छप गया है. इन सबके लिए सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर बीएलओ 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तैनात हैं.

इसके अलावा प्रखंड कार्यालय और शहरी निकाय केंद्रों पर पर भी विशेष कैंप लगाया गया है. अगर आपको नया नाम जुड़वाना है तो फार्म संख्या 6 के साथ आवासीय प्रमाण पत्र लेकर मतदान केंद्र पर जाना है. इसके साथ ही जन्म प्रमाण पत्र भी जरूरी है, अगर जन्म प्रमाण पत्र नहीं है तो मैट्रिक का सर्टिफिकेट भी मान्य है. अगर वह भी नहीं है तो माता-पिता  का कोई भी प्रमाण पत्र भी बीएलओ को देंगे तो मतदाता सूची में नाम शामिल हो जाएगा.

अगर किसी का नाम गलत तरीके से छप गया है और उसका नाम हटाना चाहते हैं तो उसके लिए पूरा प्रमाण देना होगा और उसका कारण भी बताना होगा. नियमों के अनुसार, दावे एवं आपत्तियों का निष्पादन संबंधित ERO/AERO के जरिए सात दिन के बाद ही किया जाएगा. SIR आदेशों के अनुसार, एक अगस्त 2025 को प्रकाशित प्रारूप नामावली से किसी भी मतदाता का नाम बिना सक्षम ERO के जरिए (Speaking Order) पारित किए बिना हटाया नहीं जा सकता है.

1.60 लाख बूथ लेवल एजेंट SIR प्रक्रिया में शामिल

सभी पात्र मतदाताओं को नए वोटर कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे अतः सभी मतदाताओं से अनुरोध किया गया है कि वे एक सितंबर 2025 तक अपना नया फोटो अपने बीएलओ को उपलब्ध कराएं. चुनाव आयोग की ओर से दावा किया गया है कि एक अगस्त 2025 की प्रारूप नामावली से हटाए गए मतदाताओं की सूची भी राजनीतिक दलों को सत्यापन पर की गई है.  राज्य की सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के जिला अध्यक्षों के जरिए नामित लगभग 1.60 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) SIR प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं और फील्ड में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: '2025 में होगा TRE-4 और 2026 में TRE-5', सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, DOMICILE पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget