एक्सप्लोरर

बिहार में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, शाम सात बजे के बाद बंद होंगे बाजार, मंदिरों में नहीं मिलेगी एंट्री

सरकारी आदेश के मुताबिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 50% लोगों को ही बैठाने की अनुमति होगी. वहीं, शादी में 200 लोगों और श्राद्ध में 50 लोगों के उपस्थित होने की अनुमति है.

पटना: देश भर में फिर एक बार कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है. ऐसे में स्थिति से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पीसी की. इस दौरान उन्होंने एलान किया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सूबे के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को अगले 1 सप्ताह के लिए बंद रहेंगे.

इसके साथ ही कोरोना को लेकर आम लोगों के मूवमेंट पर भी पांबन्दी लगाई गई है. सरकारी आदेश के अनुसार राज्य में 30 अप्रैल तक अब दुकानें शाम के 7:00 बजे तक ही खुलेंगे. वहीं, होटल-रेस्टोरेंट शाम के 7:00 बजे के बाद भी खुले रहेंगे. इसके अलावा सिनेमा हॉल में 50% लोगों को ही प्रवेश करने की अनुमति होगी. सभी धार्मिक स्थलों पर 30 अप्रैल आम लोगों के प्रवेश को वर्जित किया गया है.

सरकारी आदेश के मुताबिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 50% लोगों को ही बैठाने की अनुमति होगी. वहीं, शादी में 200 लोगों और श्राद्ध में 50 लोगों के उपस्थित होने की अनुमति है.

सीएम नीतीश ने कहा कि महाराष्ट्र से आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा और जो पॉजिटिव पाए जाएंगे, उन्हें रखने की और बाकी लोगों को भेजने की व्यवस्था की जाएगी. महाराष्ट्र से आने वाले जो लोग पॉजिटिव होंगे, उन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा. बाकी लोग अपने घर में आइसोलेशन में रहेंगे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम नीतीश कहा कि महात्मा फुले और अंबेडकर जयंती पर कोरोना टेस्ट और टीकाकरण का विशेष अभियान एक साथ-साथ चलेगा. राजधानी से लेकर पूरे राज्य में टीकाकरण और टेस्ट कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि टीकाकरण बहुत जरूरी है. टीकाकरण के बाद किसी को कोरोना होगा तो भी यह कारगर होगा.

राज्य में दोबारा लॉकडाउन लगाने के संबंध में नीतीश कुमार ने कहा कि पिछली बार के लॉकडाउन से बहुत कुछ अनुभव किया है, ऐसे में इस बार अभी तक ऐसी कोई बात नहीं है. 11 से 14 अप्रैल तक मिशन मोड में टीकाकरण करना है, इसलिए फिलहाल हमलोगों ने और वैक्सिन की डिमांड की है. बिहार में कोविशील्ड का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है. कोवैक्सिन का इस्तेमाल कम किया गया है.

यह भी पढ़ें -

लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई 16 अप्रैल तक टली, कोर्ट ने CBI को दिया समय

बिहार: बाहर से आने वाले सभी की होगी कोरोना जांच, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर भी किया जाएगा आइसोलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget