एक्सप्लोरर

Sawan 2022: 105 किमी चलंत मेले का गजब नजारा! माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर देवघर को निकले 'श्रवण कुमार'

अपने माता-पिता को बाबा भोलेनाथ का दर्शन कराने देवघर ले जा रहे चंदन कुमार ने कहा कि मन में ख्याल आया कि क्यों न दोनों को तीर्थाटन करवाएं. इसके बाद दोनों को मनाया और चल पड़ा.

भागलपुर: सावन माह शुरू होते ही सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ देखी जाती है. इस बार दो साल बाद विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का आयोजन किया गया है. इस श्रावणी मेले में कई अनोखे कांवड़ियों का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है. ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला है सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ गंगा घाट पर, जहां कलयुग के 'श्रवण कुमार' अपने मां और पिता को भोले बाबा का दर्शन कराने के लिए कांवड़ में बैठाकर देवघर ले गए. उनके इस यात्रा में उनकी पत्नी रानी देवी भी बराबर की साथी हैं.

अपने माता-पिता को बाबा भोलेनाथ का दर्शन कराने देवघर ले जा रहे चंदन कुमार ने कहा कि उनके मन में ख्याल आया कि क्यों नहीं हम अपने पिता जगन्नाथ साह और माता मीना देवी को तीर्थाटन करवाएं. चंदन ने बताया कि कांवड़ में बैठाकर कांधे पर उठाकर चलने का माता-पिता ने पहले विरोध किया था. उन्होंने कहा कि हम लोग काफी वजनदार हैं, तुम कैसे हम दोनों को अपने कंधे पर लेकर इतनी दूर यात्रा तय करोगे? हालांकि, बेटे ने उन्हें समझाया और आखिरकार अपने माता-पिता को सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर को रवाना हो गए. चंदन कुमार ने कहा कि माता-पिता की सेवा से बड़ा ना ही कोई धर्म है और ना ही पूजा. वहीं माता-पिता ने कहा कि बाबा भोलेनाथ सभी को मेरे जैसा पुत्र दे.

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने जमुई पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, परिजनों से भी की मुलाकात

पति चंदन को सहारा दे रही पत्नी रानी

वहीं, इस यात्रा में चंदन की पत्नी रानी देवी भी उनकी बराबर की साथी हैं. वो इस सफर में अपने पति चंदन को सहारा दे रही हैं. उन्होंने बताया कि अपने तीन बच्चों के साथ मिलकर अपने सास-ससुर को सुल्तानगंज से गंगाजल भरने के बाद अपने कांधे पर लेकर देवघर जा रहे हैं. सास-ससुर के लिए एक बेटी का फर्ज अदा कर रही चंदन कुमार की पत्नी रानी देवी की भक्ति भाव की काफी सराहना हो रही है. चंदन ने बताया कि वे जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड के वीरपुर केवाली गांव के रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Madhushravani Vrat: आज से 14 दिवसीय मधुश्रावणी व्रत शुरू, पति की लंबी आयु के लिए नवविवाहित महिलाएं करेंगी पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश को MLC उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'ये सवाल तो…'
दीपक प्रकाश को MLC उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'ये सवाल तो…'
Khan Sir: खान सर फरार, लोकेशन खोज रही SIT, रौशन आनंद की जमानत पर भी अपडेट
खान सर फरार, लोकेशन खोज रही SIT, रौशन आनंद की जमानत पर भी अपडेट
सुनील सिंह को MLC प्रत्याशी बनाए जाने से रोहिणी आचार्य तेजस्वी पर भड़कीं? 'यादव, दलित…'
सुनील सिंह को MLC प्रत्याशी बनाए जाने से रोहिणी आचार्य तेजस्वी पर भड़कीं? 'यादव, दलित…'
दीपक प्रकाश का मंत्री पद गया तो उपेंद्र कुशवाहा के पास NDA में क्या रास्ता? उठा सकते हैं ये कदम
दीपक प्रकाश का मंत्री पद गया तो उपेंद्र कुशवाहा के पास NDA में क्या रास्ता? उठा सकते हैं ये कदम

वीडियोज

YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
Embed widget