एक्सप्लोरर

Bihar Violence: बिहार में हुई हिंसा को लेकर तेजस्वी यादव का BJP पर निशाना, कहा- 'सद्भाव बिगाड़ने की संघी कोशिश...'

Sasaram Violence: रामनवमी जुलूस के बाद बिहार के कई जिलों में हिंसा भड़क उठी थी. नालंदा के बिहारशरीफ में कल शाम दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए थे.

Tejashwi Yadav on Bihar Violence: रामनवमी के बाद से बिहार में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है. 30 मार्च को रामनवमी के बाद शनिवार रात को बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में भी हिंसा देखने को मिली. इस हिंसा को लेकर अब बिहार में राजनीति गरमाने लगी है. हिंसा को लेकर आरजेडी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा बिहार में सद्भाव बिगाड़ने की संघी कोशिश पर बिहार सरकार की पैनी नज़र है। जिन राज्यों में BJP कमजोर है वहाँ बौखलाई हुई है। एक-एक उपद्रवी को चिन्हित कर कठोरतम कारवाई की जा रही है। भाईचारे को तोड़ने के किसी भी भाजपाई  'प्रयोग' का हमने हमेशा माकूल जवाब दिया है और देते रहेंगे।जय हिन्द

बिहार भेजी गईं CAPF की 10 टीमें
वहीं खबर यह भी है कि इस हिंसा को रोकने के लिए सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 10 कंपनियों को बिहार भेजा गया है. इन दस कंपनियों में (जिनमें लगभग 1000 जवान शामिल हैं)  4  टीम सीआरपीएफ की एक टीम आईटीबीपी की और बाकी टीमें सशस्त्र सीमा बल (SSB) की हैं.

रामनवमी जुलूस के बाद बिहार में भड़क उठी थी हिंसा
वहीं नालंदा के बिहारशरीफ और रोहतास जिले के सासाराम में 31 मार्च को भड़की हिंसा के बाद इस क्षेत्र में फिर से झड़पें देखने को मिलीं जिसके बाद इस क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

बिहारशरीफ, नालंदा में स्थिति सामान्य- पुलिस
हालांकि राज्य पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कहा कि नालंदा और बिहारशरीफ में स्थिति पूरी तरह सामान्य है. वहीं पुलिस ने लोगों को अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह दी. पुलिस ने कहा कि रामनवमी के एक दिन बाद भी बिहार में तनाव का माहौल है क्योंकि शनिवार को रोहतास और नालंदा में फिर से हिंसा देखने को मिली थी.

बिहारशरीफ हिंसा में एक शख्स की मौत, सासाराम में 6 घायल
बता दें कि नालंदा के बिहारशरीफ में कल शाम दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए थे जबकि रोहतास के सासाराम में एक विस्फोट में 6 लोग घायल हुए थे. बता दें कि गुरुवार को इन इलाकों में रामनवमी का जुलूस निकालने के बाद तनाव का माहौल बन गया था, शुक्रवार दोपहर तक यह तनाव पूरी तरह से संघर्ष में बदल गया और समूहों ने एक-दूसरे पर पत्थरों से हमला किया.

यह भी पढ़ें:

Prashant Kishor Statement: 'विशेष राज्य दर्जा' को लेकर प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान, CM नीतीश पर लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget