एक्सप्लोरर

Santosh Manjhi Resign: 'CM नीतीश के पास जो वापस गया उसे धोखा मिला', चिराग पासवान का मुख्यमंत्री पर हमला

Chirag Paswan Reaction on Santosh Manjhi Resigns: संतोष मांझी के इस्तीफे के बाद चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है. चिराग ने कहा कि नीतीश का कुनबा बिखर रहा है.

पटनानीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) से संतोष मांझी (Santosh Manjhi) के इस्तीफे पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला है. मंगलवार (13 जून) को चिराग पासवान ने बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का खुद का कुनबा बिखर रहा है. नीतीश कुमार के पास जो वापस गया उसे हमेशा ही धोखा मिला है. 

चिराग पासवान ने कहा इतिहास गवाह रहा है जब-जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई आस्था जताते हुए उनके पास वापस गया है उन्हें धोखा और निराशा ही हाथ लगी है. संतोष मांझी का इस्तीफा पुनः इस बात को प्रमाणित करता है कि नीतीश कुमार किस तरह दलित समाज से आने वाले लोग, पिछड़ा समाज से आने वाले लोग और गरीब एवं वंचित तबके के लोगों को अपमानित करने का काम करते हैं.

'खुद के कुनबे की खुलती जा रही है गांठ'

विपक्षी एकजुटता पर हमला करते हुए चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता का नारा बुलंद करने में लगे हैं और नीचे से उनकी जमीन खिसकती जा रही है इस बात का एहसास शायद उनको भी नहीं है. चिराग ने कहा कि एक तरफ वह विपक्ष के घर को मजबूत कर रहे हैं वहीं उनके खुद के कुनबे की गांठ खुलती जा रही है. बहरहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व के अस्वीकार करने वाले स्वरों के उठने की यह शुरुआत है.

चिराग पासवान ने कहा कि मांझी तो उन्हीं के घटक दल के थे, काफी लंबे समय से नीतीश कुमार के साथ मांझी थे. जब यही उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे में मुख्यमंत्री जो विपक्षी एकता का मंच तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं उसमें दूसरे प्रदेशों से आने वाले दल या नेता इनका नेतृत्व कैसे स्वीकार कर पाएंगे?

एलजेपी (रामविलास) प्रवक्ता विनीत सिंह ने क्या कहा?

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रवक्ता डॉ. विनीत सिंह ने कहा कि आखिरकार जिसका डर था वही हुआ. नीतीश कुमार पूरे देश में भीक्षाटन कर रहे हैं वहीं बिहार में उनके ही घटक दल उनसे नाराज चल रहे हैं. उसका नतीजा यह हुआ कि संतोष मांझी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जो मुहिम लेकर चले हैं वह फिर से धराशाई होगा. अब आपका कुनबा बिखरना चालू हुआ है. दलित भाई आपकी कार्यशैली को देख रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Upendra Kushwaha Reaction: संतोष मांझी के इस्तीफे से बिहार में बढ़ी हलचल, उपेंद्र कुशवाहा ने बता दिया आगे का 'सीन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget