एक्सप्लोरर

Bihar Politics: लालू यादव के बयान से मचा बवाल, संतोष सुमन बोले- आरजेडी सुप्रीमो ने दलित समाज को दी है गाली

Jitan Ram Manjhi Row: लालू यादव के बयान पर बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि लालू यादव बुजुर्ग और बीमार हो चुके हैं, इसी वजह से वह ऐसी बातें कर रहे हैं.

Bihar Politics: बिहार में एक बार फिर जातिगत राजनीति को लेकर सियासत तेज हो गई है. आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बयान को लेकर बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि लालू ने जीतन राम मांझी को जातिसूचक बयान देकर दलित समाज को गाली दी है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि पूरे बिहार का सर्टिफिकेट लालू यादव के पास ही है. मुझे उनकी सोच के बारे में नहीं मालूम है, लेकिन वह लोगों में भ्रम फैलाने के लिए यह सब कर रहे हैं.'

'कमजोर वर्ग से आते हैं हम लोग'

संतोष कुमार सुमन ने कहा, 'हम लोग एक कमजोर वर्ग से आते हैं, इसलिए लालू यादव ने जीतन राम मांझी पर नहीं, बल्कि पूरे समाज पर बयान दिया है. उनके 15 साल के जंगलराज में गुंडों को सत्ता का संरक्षण हासिल था.उस दौर में वह खुद को मसीहा की तरह दिखाते थे और बोलते थे कि हम दलितों के मसीहा हैं, लेकिन आज वही शख्स समाज के पिछड़े वर्ग को गाली दे रहा है. मेरा मानना है कि लालू यादव बुजुर्ग और बीमार हो चुके हैं, इसी वजह से वह ऐसी बातें कर रहे हैं.'

तेजस्वी यादव पर बोला हमला

मंत्री ने तेजस्वी यादव पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा, 'तेजस्वी यादव को कभी-कभी सापना आता है, वह अपनी सरकार के जंगलराज के सपने को देखते हैं और इसी वजह से उनको लगता है कि बिहार में अपराध बढ़ गया है. इसी कारण वह ऐसे बयान देते हैं.' 

उन्होंने तेजस्वी के दौरे को लेकर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, 'तेजस्वी यादव ने पहले बिहार में यात्रा की, जब वह थक गए, तो बाहर घूमने के लिए चले गए. वह ऐसा ही करते आए हैं और अभी तक परिपक्व नहीं हुए हैं. इसलिए मैं उनसे यही कहूंगा कि वह समाज के बीच जाएं और उनके दुख-दर्द को समझें, तब हम समझेंगे कि वह समाज के मसीहा हैं'

अपराध के मुद्दे पर संतोष कुमार सुमन का आया बयान

संतोष कुमार सुमन ने अपराध की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, 'छोटे-मोटे अपराध तो होते रहते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है. हमारी सरकार ने लगातार दोषियों पर कार्रवाई की है और उन्हें सजा दिलाने का काम किया है. वह अगर अपनी सरकार से इस सरकार की तुलना करेंगे, तो उन्हें पता चलेगा कि कितना क्राइम बढ़ा है.'

ये भी पढे़ं: VIDEO: 'ऊ मुसहर है', लालू ने किया पलटवार तो जीतन राम मांझी ने भी दिया रिएक्शन, कहा- 'पूरा खानदान...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget