एक्सप्लोरर

संजय झा ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नीतीश कुमार के फैसले का सियासी मतलब समझें

Sanjay Jha Files Nomination for Rajya Sabha: संजय झा ने बुधवार को राज्यसभा के लिए नामांकन किया है. सबसे बड़ा सवाल है कि नीतीश कुमार ने संजय झा पर ही भरोसा क्यों जताया?

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के करीबियों में से एक और सरकार में मंत्री रह चुके संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha) अब राज्यसभा जाएंगे. बुधवार (14 फरवरी) को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद सहयोगी संजय झा राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए. उन्होंने नामांकन दाखिल किया. सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर नीतीश कुमार ने संजय झा पर ही भरोसा क्यों जताया? इसके सियासी मायने क्या हैं.

मुख्य रणनीति टीम के हिस्सा हैं संजय झा

दरअसल, संजय झा एमएलसी हैं और नीतीश सरकार में जल संसाधन विभाग के कैबिनेट मंत्री थे. जेडीयू और आरजेडी के साथ संबंध तोड़ने और नई सरकार बनाने के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन करने के बाद वो कैबिनेट से बाहर हो गए थे. संजय झा नीतीश कुमार की मुख्य रणनीति टीम के हिस्सा हैं.

संजय कुमार झा इंडिया ब्लॉक की सभी बैठकों या दूसरी अहम राजनीतिक बैठकों में उनके साथ रहते थे जो पटना या बाहर आयोजित की जाती थी. यह कदम विशेष महत्व रखता है, यह नीतीश के भारतीय जनता पार्टी के साथ फिर से गठबंधन के तुरंत बाद आया है.

वाजपेयी-आडवाणी युग के बाद से जब अरुण जेटली बिहार मामलों के प्रभारी थे, संजय झा झा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में प्रमुखता से उभरे जो नीतीश और वरिष्ठ बीजेपी नेताओं के साथ समान सहजता और विश्वास के साथ जुड़े थे.

'राष्ट्रीय राजधानी में दूत बनकर करेंगे काम'

राज्यसभा में संजय झा के जाने का मतलब है कि वह राष्ट्रीय राजधानी में नीतीश के दूत के रूप में काम करेंगे, जब अगले कुछ महीनों में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करनी होगी और गठबंधन को मजबूत बनाना होगा.

बीजेपी से गठबंधन कराने में निभाई अहम भूमिका

संजय कुमार झा की नजदीकियां सीएम नीतीश कुमार से कितनी है इसे इस तरह से समझा जा सकता है कि बीजेपी से गठबंधन कराने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है. संजय झा अक्सर नीतीश कुमार के साथ रहते हैं. कार्यक्रम में जाते रहते हैं. कहीं दौरा हो या फिर कोई कार्यक्रम संजय झा और सीएम नीतीश कुमार एक साथ ही दिखते हैं.

(इनपुट आईएएनएस से भी)

यह भी पढ़ें- बिहार आ रहे असदुद्दीन ओवैसी, गोपालगंज में हुई AIMIM के नेता की हत्या पर नीतीश सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget