एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश भी PM मोदी के साथ वही करेंगे जो लालू ने आडवाणी के साथ किया था? तेजस्वी यादव ने कही बड़ी बात

Tejashwi Yadav News: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गुरुवार को एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भी हमला बोला. 1990 की बात याद दिलाते हुए बयान दिया.

पटना: बीजेपी को परास्त करने के लिए क्या 1990 वाले सीन को दोहराया जा सकता है? 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव की तैयारी तो सभी पार्टियां कर रही हैं और इस बीच बयानबाजी का दौर भी लगातार चल रहा है. गुरुवार (8 जून) को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि जिस तरह आडवाणी के रथ को लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने 1990 में रोका था उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रथ को भी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार रोकेगी.

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब-जब बीजेपी नाकाम होती है तो हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने का काम करती है. चाहे हिंदू-मुस्लिम हो या कोई और समुदाय, देश की आजादी के लिए सभी धर्म के लोगों ने मिलकर लड़ाई लड़ी थी. कुछ समय से यह कहा जा रहा है कि मुस्लिम से वोटिंग का अधिकार छीन लेना चाहिए. तेजस्वी ने कहा कि अभी लालू और नीतीश कुमार जैसे नेता मौजूद हैं. ऐसा करने की कोई हिम्मत नहीं कर सकता है.

डिप्टी सीएम ने कहा कि देश किसी के बाप का नहीं है. लालू प्रसाद यादव ने लालकृष्ण आडवाणी का रथ रोका था, अब नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार उसी तरह से मोदी के रथ को रोकेगी. अगर यह लोग फिर से सत्ता में आ जाएंगे तो देश बर्बाद हो जाएगा. इसे रोकने का काम नीतीश कुमार करेंगे.

1990 में क्या हुआ था?

1990 में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सीतामढ़ी जिले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा को रोक दिया था. उस वक्त आडवाणी राम जन्मभूमि को लेकर आंदोलन चला रहे थे. पूरे देश में रथ गुजर रहा था. रथ बिहार से गुजरा तो लालू प्रसाद यादव ने रोका था. इसके बाद कई दिनों तक देश के कई शहर जले थे. उस दिन को याद कर लोग डर जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जीतन राम मांझी का मन डोल रहा? 23 जून से पहले ले सकते हैं बड़ा फैसला, HAM प्रवक्ता का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget