एक्सप्लोरर

विशेष राज्य की 'प्रेशर पॉलिटिक्स' के बीच दिल्ली पहुंचे सम्राट चौधरी, बजट से पहले निर्मला सीतारमण से क्यों मिले?

Samrat Choudhary Meet Nirmala Sitharaman: केंद्रीय आम बजट से पहले बिहार के वित्त मंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

Samrat Choudhary News: लोकसभा चुनाव के बाद अब केंद्रीय आम बजट पेश होने वाला है. इससे पहले बिहार में विशेष राज्य के दर्जे को लेकर प्रेशर पॉलिटिक्स भी हो रही है. इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) बीते गुरुवार (11 जुलाई) को दिल्ली पहुंचे. उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. इस मुलाकात में बिहार का विकास कैसे हो और प्रदेश में चल रही योजनाओं को गति देने पर चर्चा हुई.

काफी अहम मानी जा रही है यह मुलाकात

वित्त मंत्रालय में हुई इस मुलाकात के दौरान सम्राट चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से राज्य के विकास, राज्य हित एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की. बजट से पहले इस मुलाकात के दौरान इस पर भी चर्चा हुई कि बिहार में अधिक राशि पहुंच सके जिससे प्रदेश का और तेजी से विकास हो. केंद्रीय आम बजट से पहले बिहार के वित्त मंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है.

जेडीयू के नेता कर रहे विशेष राज्य और पैकेज की बात

बता दें कि आम बजट के पहले जेडीयू के कई बड़े नेता और मंत्री बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने या विशेष पैकेज देने की मांग लगातार उठा रहे हैं. बीते गुरुवार को नीतीश कुमार के काफी करीबी और हाली ही में जेडीयू में शामिल हुए पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा है कि हमारी पार्टी केंद्र से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज की मांग को जोरदार तरीके से रखेगी.

उधर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भी कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा अगर नहीं मिला और परिस्थिति ऐसी नहीं बनी तो कम से कम विशेष पैकेज मिलना चाहिए. हम लोग विशेष पैकेज या विशेष राज्य के दर्जे की मांग जरूर करेंगे. अब सम्राट चौधरी ने भी निर्मला सीतारमण के सामने बिहार को अधिक राशि मिलने का प्रस्ताव रख दिया है.

यह भी पढ़ें- Watch: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होगा लालू परिवार, सभी मुंबई के लिए रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ
'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
राहुल गांधी के आरोप पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'ये सोनिया जी का…'
राहुल गांधी के आरोप पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'ये सोनिया जी का…'
बेगूसराय: भूमि विवाद में कई राउंड फायरिंग, 4 लोगों को गोली लगी
बेगूसराय: भूमि विवाद में कई राउंड फायरिंग, 4 लोगों को गोली लगी

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget