एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेंगे विधानसभा चुनाव', बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

Samrat Choudhary News: प्रदेश कार्यालय में चुनाव परिणाम पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी. बैठक के बाद सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात की. इसी दौरान उन्होंने यह बात कही है.

Samrat Choudhary: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार (06 जून) को पत्रकारों से बातचीत में 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. सम्राट चौधरी ने कहा है कि 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा इसमें दिक्कत कहां है. बिहार चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक के बाद सम्राट चौधरी कहा कि बिहार की जनता ने हमें 75 परसेंट नंबर दिया है. जो लोग दावे कर रहे थे कि पहले 6 फेज के चुनाव में 28 सीट जीत रहे उनको जनता ने जवाब दिया है. हमने बेहतर प्रदर्शन किया है. जहां चूक हुई वो चिंता का विषय है.

दरअसल गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चुनाव परिणाम पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी. बैठक में पार्टी के प्रदर्शन पर समीक्षा की गई. इसके बाद सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि हम कई सीट हार गए इस पर समीक्षा होगी और इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि आखिर हार क्यों हुई.

'1996 से नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रही बीजेपी'

सम्राट चौधरी ने कहा कि हम इससे और अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन क्यों नहीं हुआ इसकी समीक्षा हो रही है. सम्राट चौधरी से पत्रकारों ने सवाल किया कि जेडीयू का कहना है कि 2025 में भी बिहार विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा है इसमें दिक्कत क्या है? 1996 से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीजेपी काम कर रही है.

वर्षों से मांग हो रही है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जे मिले. जेडीयू की ओर से भी इसकी मांग की जा रही है. गुरुवार को जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने भी कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. विशेष राज्य के दर्जे की मांग के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कुछ भी नहीं कहा.

यह भी पढ़ें- 'अग्निवीर योजना पर दोबारा विचार हो', सरकार गठन पर चर्चा के बीच JDU ने ये 4 मुद्दे उठा बढ़ाई BJP की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget