एक्सप्लोरर

'अग्निवीर योजना पर दोबारा विचार हो', सरकार गठन पर चर्चा के बीच JDU ने ये 4 मुद्दे उठा बढ़ाई BJP की टेंशन

KC Tyagi News: केसी त्यागी ने कहा कि यूसीसी पर नीतीश कुमार ने विधि आयोग को चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने कहा था कि हम इसके खिलाफ नहीं हैं लेकिन व्यापक विचार विमर्श की आवश्यकता है.

Bihar Lok Sabha Election Results 2024: जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी (KC Tyagi) ने सरकार गठन पर चर्चा के बीच अग्निवीर योजना और यूसीसी (UCC) के साथ चार मुद्दों को उठाकर बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है. गुरुवार (06 जून) को केसी त्यागी ने कहा कि अग्निवीर योजना की समीक्षा हो. इस पर विचार करने की जरूरत है. यूसीसी पर सभी पक्षों से बातचीत हो. उन्होंने यह भी कहा कि जातिगत मतगणना पर बिहार ने बाहर का रास्ता दिखाया है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए.

केसी त्यागी ने कहा कि यूसीसी पर नीतीश कुमार ने विधि आयोग को चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने कहा था कि हम इसके खिलाफ नहीं हैं लेकिन व्यापक विचार विमर्श की आवश्यकता है. वन नेशन वन इलेक्शन का हम समर्थन कर चुके हैं. अग्निवीर योजना पर नए तरीके से सोचने की आवश्यकता है. एक बड़े तबके में असंतोष था. मेरा ऐसा भी मानना है कि उनके परिवारजनों ने भी चुनाव में विरोध जाहिर किया. लिहाजा इस पर नए तरीके से विचार करने की आवश्यकता है.

'हम एनडीए के मजबूत हिस्सेदार के रूप में उभरकर आए'

इससे पहले केसी त्यागी ने कहा कि बिहार में हम एक बड़ी ताकत के रूप में लंबे समय से कार्यरत हैं. नीतीश कुमार ने जिस तरीके से गुड गवर्नेंस के जरिए वहां समाज के बड़े तबके का समर्थन हासिल किया है उसकी बानगी कई बार जनता के सामने आ चुकी है. महिलाओं का सशक्तीकरण, महिलाओं का सभी विभागों में आरक्षण, जो वंचित समाज के लोग हैं उनकी व्यापक हिस्सेदारी, बिहार में भी हम लोगों ने एनडीए का जनाधार बढ़ाया है. एक बार फिर हम एनडीए के मजबूत हिस्सेदार के रूप में उभरकर आए हैं.

इस सवाल पर कि कौन से वो विभाग हैं जिसे जेडीयू चाहती है कि वह मिले ताकि बेहतर काम कर पाए. इस पर केसी त्यागी ने कहा कि पुराने अनुभव के आधार पर देखें तो अटल बिहारी वाजपेयी के समय उड्डयन मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय, टेलीकम्यूनिकेशन मंत्रालय है. हम लगभग 20 वर्षों से मांग कर रहे हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले. मंत्रालय को लेकर ना कोई हमारी जिद है ना शर्त है. बिहार के विकास के लिए जो नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जो बेहतर समझेंगे वो हमें स्वीकार होगा.

यह भी पढ़ें- NDA की सरकार बनने से पहले बड़ी खबर, नीतीश कुमार ने अपने सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget