एक्सप्लोरर

'एक बेटे ने पानी ढोया... दूसरा हरे राम, हरे कृष्ण करता है', सम्राट चौधरी का लालू परिवार पर फिर हमला

Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद के लिए आरक्षण का मतलब अपना परिवार होता है. अब लोकसभा में लालू ने दो बेटियों को चुनाव लड़ाने की बात कही है.

Samrat Choudhary Attacked on Lalu Family: गया लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के नामांकन के बाद गुरुवार (28 मार्च) को गांधी मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) एक बार फिर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav ) पर जमकर बरसे. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में 80 और 20 की लड़ाई है. एक तरफ 80 फीसद लोग एनडीए के साथ हैं और एक तरफ लालू प्रसाद हैं.

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद के लिए आरक्षण का मतलब अपना परिवार होता है. पहले उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया. इसके बाद उन्होंने देखा कि तेजस्वी यादव क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं, पानी ढो रहे हैं इसलिए उनको उपमुख्यमंत्री बना दो. दूसरा बेटा हरे राम, हरे कृष्ण करता है इसलिए इसको भी मंत्री बना दो. अब लोकसभा में लालू ने दो बेटियों को चुनाव लड़ाने की बात कही है. एक बेटी (मीसा भारती) को राम कृपाल यादव ने चुनाव हार दिया था. अब एक और बेटी (रोहिणी आचार्य) को छपरा से चुनाव लड़ा रहे हैं.

'लालू ने सिर्फ परिवार को दिया आरक्षण'

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद ने 15 साल के शासनकाल में 1990 से लेकर 2005 तक बिहार में किसी गरीब को आरक्षण नहीं दिया. चाहे वह महादलित हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, लेकिन अपने परिवार को उन्होंने आरक्षण देने का काम किया है.

वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि 4 जून को एनडीए का सरकार बनानी है. देश के प्रधानमंत्री ने 530 संकल्प लिया था, जिसमें से 529 संकल्प को उन्होंने पूरा कर दिया है. उन्होंने सभा में आए लोगों से कहा कि जिस तरह आप टेंट में बैठे हैं वैसे ही श्री राम साढ़े चार सौ वर्षों से इंतजार कर रहे थे. कोई भागीरथ आए और हमको इस टेंट से निकाल कर भव्य मंदिर में ले जाए. इस दौरान भाषण में उन्होंने इस बार के लोकसभा चुनाव में जीतन राम मांझी के पक्ष में वोट देने की अपील की.

यह भी पढ़ें- जीतन राम मांझी ने किया नामांकन, पर्चा दाखिल करने से पहले जगन्नाथ मंदिर पहुंचे कुमार सर्वजीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget