एक्सप्लोरर

Samrat Chaudhary: तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना सम्राट चौधरी ने कसा तंज, कहा- युवराज कहां गायब हैं?

Samrat Chaudhary attacked Tejashwi Yadav: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कई मुद्दों को लेकर विपक्ष को जमकर लताड़ा. उन्होंने तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर कटाक्ष किया.

Samrat Chaudhary: केंद्रीय बजट पर एनडीए के नेता सराहना कर रहे हैं तो विपक्ष बजट में नाकामी बता रहे हैं. अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बजट की तारीफ करते हुए राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं कि 10 लाख करोड़ रुपये इस देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए उन्होंने दिया है. पूरे देश में 3 करोड़ घर बनाने की योजना बनाई गई है.

वहीं, उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बगैर नाम लेते हुए कहा कि लोग अपना-अपना बयान दे रहे हैं. अभी बिहार में महत्वपूर्ण सदन का सत्र चल रहा है और जरा सोचा जाए कि युवराज ही गायब हैं. कोई लोकतंत्र से प्यार नहीं है. यह सत्ता विरासत में मिली है, लेकिन इसको संभालने का भी काम राष्ट्रीय जनता दल के लोग नहीं कर रहे हैं. 

विपक्ष पर साधा निशाना

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि सत्ता संभालने का भी काम राष्ट्रीय जनता दल के लोग नहीं कर रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल की वो सरकार थी जिसको 4000 करोड़ रुपये आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार ने दिया था वह भी खर्चा नहीं कर पाई. जब 2005 में एनडीए की सरकार बनी आदरणीय सुशील मोदी जी और नीतीश कुमार जी की सरकार बनी तब जाकर उसका उपयोग करने का काम किया गया इसलिए लालू जी विनाश के लिए जाने जाते हैं.

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी जो विकास विरोधी है. आज आजादी के 75 वर्ष से अधिक हो रहे हैं तो उसमें से 55 वर्षों तक सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने राज किया है .यदि कांग्रेस ने विकास कर दिया होता तो दूसरी पार्टी को विकास की चिंता नहीं करनी पड़ती. दुनिया में हम आगे बढ़ गए होते जो इकोनॉमी के तौर पर हमें चिंता करनी पड़ती?

जमकर की पीएम मोदी की तारीफ

वहीं, बजट की तारीफ करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले भी बिहार से गुजरने वाले दो एक्सप्रेसवे रक्सौल से हल्दिया और सिलीगुड़ी से गोरखपुर के लिए स्वीकृति दी थी. अब तीन और एक्सप्रेसवे बनाने के लिए 26,000 करोड़ रुपए दिए गए हैं. बाढ़ से निपटने के लिए 11.5 हजार करोड़ दिए गए. बिजली के लिए 21,000 करोड़ दिए गए. लगभग आठ मेडिकल कॉलेज को इस बजट में जोड़ने का काम देश के प्रधानमंत्री जी ने किया है. 

ये भी पढ़ें: Budget 2024 में बिहार को मिले 61 हजार करोड़, 2025 के विधानसभा चुनाव में किसको होगा कितना फायदा?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget