एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बीजेपी ने निकाली 'लव कुश रथ यात्रा', पहुंचेगी अयोध्या, लालू-नीतीश के निमंत्रण के सवाल पर सम्राट का जवाब

Samrat Chaudhary Statement: सम्राट चौधरी ने कहा कि लव कुश समाज की ओर से यह लव कुश यात्रा निकाली गई है जो बिहार के सभी जिलों को होते हुए 22 जनवरी तक अयोध्या पहुंचेगी.

पटना: आज (1जनवरी) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय से 'लव कुश रथ यात्रा' का शुभारंभ किया गया, जिसे प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया. इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि लव कुश समाज की ओर से यह लव कुश यात्रा निकाली गई है जो बिहार के सभी जिलों को होते हुए 22 जनवरी तक अयोध्या पहुंचेगी. इसमें सभी वर्ग सभी समाज के श्री राम के भक्त लोग शामिल हैं.

अब तो श्री राम प्रवेश करने वाले हैं- सम्राट चौधरी 

अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह खुद सभी जगह निमंत्रण दे रहे हैं, हमारे पास भी कल आए थे. उन्होंने बताया कि वे महामहिम राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी वह निमंत्रण देने गए हैं. इसके अलावा लालू प्रसाद यादव को भी निमंत्रण दिया गया है. उन्होंने कहा कि अब जाना और यह नहीं जाना तो यह वे लोग जानते हैं. उन्होंने कहा कि कौन क्या बोल रहा है. यह देखना उचित नहीं है. 1989 से हम लोग पूरा संघ परिवार लगा हुआ था. अब तो भगवान श्री राम स्थापित हो रहे हैं. वहां मस्जिद के अंसारी जी थे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फूल माला से स्वागत किया. अब तो श्री राम प्रवेश करने वाले हैं.

'उनका खाता भी नहीं खुलने दिया जाएगा'

वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग बीजेपी पर सवाल खड़ा करते हैं. लालू प्रसाद कब जेल गए थे? वह 1996 में जेल गए थे. उस वक्त जनता दल की सरकार थी. उस सरकार में वह मौजूद थे तो जब उनकी सरकार ने उन्हें जेल भेजा तो यह तो क्लियर है कि वह भ्रष्टाचारी हैं. उन्होंने कहा कि मैं साफ तौर पर कहता हूं कि आतंक के प्रतीक लालू प्रसाद, भ्रष्टाचार के प्रतीक लालू प्रसाद, बालू माफियाओं के प्रतीक लालू प्रसाद तो इन पर कार्रवाई नहीं होगी तो किस पर कार्रवाई होगी? उन्होंने कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार 'इंडिया' गठबंधन में दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़े मेरा दावा है उनका खाता भी नहीं खुलने दिया जाएगा. 

सीएम नीतीश पर सम्राट का हमला

वहीं, आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह के पोस्टर पर बीजेपी नेता ने कहा कि यह गुलाम मानसिकता की बात है. पहले अपनी पार्टी के लोगों से वह पूछे, राष्ट्रीय जनता दल में एक राजा एक रानी कई राजकुमार हैं तो पहले गुलाम पार्टी के लोग आजाद तो हो जाएं तब कुछ बात करें. आरजेडी में 26 सालों से एक ही राजा है और जहां राजा, रानी और राजकुमार तय हो वहां गुलामी होती है. भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की पार्टी है. यहां यह नहीं पता है कि अगला अध्यक्ष कौन होगा, लेकिन आरजेडी में सब कुछ तय है. अंत में उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार  हम लोग के बड़े नेता रहे हैं. हम हाथ जोड़कर कहते हैं कि नीतीश कुमार को 'इंडिया' गठबंधन के लोगों ने प्रधानमंत्री का सपना दिखाया था. प्रधानमंत्री का उम्मीदवार तो बनाओं. कहां गए 'इंडिया' गठबंधन के लोग? उनको बताना चाहिए कि नीतीश बाबू कब प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बनेंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar News: नीतीश को I.N.D.I.A का संयोजक बनाने की तैयारी, गठबंधन ये बड़े नेता सहमत, कल ऑनलाइन बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget